फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Three laborers who went to clean manholes in Kolkata's leather complex go missing, search continues

West Bengal: लेदर कॉम्पलैक्स में मेनहोल साफ करने उतरे तीन सफाईकर्मियों की मौत, 10 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा

Sun, 02 Feb 2025 02:11 PM IST
बशु जैन अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: बशु जैन Updated Sun, 02 Feb 2025 02:11 PM IST
सार

बंटाला इलाके में स्थित कोलकाता लेदर कॉम्प्लेक्स में चमड़े की इकाइयों से निकलने वाले कचरे से भरे मेनहोल को साफ करते वक्त एक मजदूर फिसल गया और 20 फीट से अधिक नीचे गिर गया। उसके पीछे दो अन्य मजदूर भी अंदर गिर गए। तीनों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Three laborers who went to clean manholes in Kolkata's leather complex go missing, search continues
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

विज्ञापन

कोलकाता लेदर कॉम्प्लेक्स के भूमिगत नालियों की सफाई करने उतरे तीन मजदूरों की रविवार सुबह मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंचे कोलकाता के मेयर फिरहाद हाकिम ने मामले की जांच पुलिस से कराने के आदेश दे दिए हैं।

मृतकों की पहचान सुमन सरदार, फरजन शेख और शेख हाशिम के रूप में हुई है। इस बीच, सरकार ने तीनों मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है। यह घटना उस आदेश के 4 दिन बाद हुई है, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बंगलूरू और हैदराबाद जैसे मेट्रो शहरों में मैन्युअल सफाई और सीवर सफाई पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया था।

विज्ञापन

हाकिम ने कहा, एक व्यक्ति मैनहोल में उतरने के बाद बीमार हो गया। अन्य दो लोग उसे बचाने के लिए मैनहोल में उतरे। वे सभी मारे गए। मौत का कारण टैनरी से निकलने वाला अपशिष्ट है, जिसमें विभिन्न रसायन होते हैं। यह अपशिष्ट सामान्य ड्रेनेज लाइन से बह रहा था। उन्होंने कहा, पुलिस यह जांच करेगी कि इन लोगों को मैनहोल में क्यों भेजा गया और पंप का इस्तेमाल क्यों नहीं किया गया। घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बचावकर्मियों को 10 फीट गहरे मैनहोल में उतरने के लिए डाइविंग गियर पहनना पड़ा और शवों को बाहर निकाला गया। मेयर ने कहा, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुझे घटनास्थल पर जाने का आदेश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


किशोर ने पिता के अवैध संबंध के चलते की थी महिला की हत्या
कोलकाता के ईएम बाईपास में सड़क किनारे चाय की दुकान पर एक महिला पर जानलेवा हमला किया गया। कथित तौर पर एक किशोर ने महिला के साथ अपने पिता के अवैध संबंध के बारे में जान लिया था। मामले में पुलिस ने बताया कि 24 वर्षीय महिला रात करीब 9 बजे प्रगति मैदान पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत बाईपास ढाबे पर धारदार हथियार से घायल अवस्था में मिली। उसे एनआरएस अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि पत्नी और बेटे को इस संबंध का पता चल गया था और उन्होंने व्यक्ति की कार का पता लगाने के लिए जीपीएस ट्रैकिंग का इस्तेमाल किया। उन्होंने यह भी बताया कि हमले में कथित तौर पर इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने इस वारदात के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।  पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed