फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Three killed in road accident in Odisha's Kendrapara

Accident: ओडिशा के केंद्रपाड़ा में हादसे में तीन की मौत, मुंबई में दीवार गिरने से महिला की जान गई

Fri, 30 Dec 2022 02:39 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केंद्रपाड़ा/मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केंद्रपाड़ा/मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 30 Dec 2022 02:39 PM IST
सार

केंद्रपाड़ा में हादसा गुरुवार देर रात कटक-चांदबली राज्य राजमार्ग पर दुहुरिया के पास हुआ। मृतकों की पहचान हेमंत सुंदरे, राजेंद्र बल और आशीष बेहुरा के रूप में हुई। हादसे के वक्त पीड़ित भुवनेश्वर से औल स्थित अपने घर लौट रहे थे। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Three killed in road accident in Odisha's Kendrapara
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में आज एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। ये ऑटो रिक्शा में सवार थे। ऑटो एक अन्य वाहन से टकरा गया था। उधर, मुंबई के उपनगर मुलुंड में दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई।

विज्ञापन

केंद्रपाड़ा में हादसा गुरुवार देर रात कटक-चांदबली राज्य राजमार्ग पर दुहुरिया के पास हुआ। मृतकों की पहचान हेमंत सुंदरे, राजेंद्र बल और आशीष बेहुरा के रूप में हुई। हादसे के वक्त पीड़ित भुवनेश्वर से औल स्थित अपने घर लौट रहे थे। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

इधर, मुंबई के पूर्वी उपनगर मुलुंड में शुक्रवार सुबह एक घर की दीवार अचानक गिर गई। इसकी चपेट में आने से 40 साल की एक महिला की मौत हो गई और उसका रिश्तेदार मामूली रूप से घायल हो गया। मुलुंड के हनुमान पाड़ा स्थित एक जर्जर मकान की दीवार सुबह साढ़े पांच बजे के करीब भरभरा कर गिर गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और मलबा हटाया। मलबे से निकालकर पीड़िता लक्ष्मीबाई कटारे को मुलुंड (पश्चिम) के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला के 50 वर्षीय रिश्तेदार रघुनाथ कटारे को मामूली चोटें आईं है। इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed