फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Three Indian Embassy officials leaves Pakistan: Reports

भारतीय उच्चायोग के तीन अधिकारियों ने छोड़ा पाकिस्तान

Tue, 08 Nov 2016 02:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 08 Nov 2016 02:16 PM IST
विज्ञापन
Three Indian Embassy officials leaves Pakistan: Reports
पाकिस्तान - फोटो : social media

भारत और पाकिस्तान में जारी तनातनी के बीच पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के तीन अधिकारियों के स्वदेश रवाना होने की खबर है। पीटीआई के अनुसार आठ में तीन उच्चायोग अधिकारी भारत के लिए रवाना हुए हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पाकिस्तान ने आठ भारतीय उच्चायोग अधिकारियों पर खूफिया एंजेसी के लिए काम करने का आरोप लगाया है। जिओ न्यूज के अनुसार तीन अधिकारियों में सेक्रेटरी कमर्शियल अनुराग सिंह, विजय कुमार वर्मा और मधावन नंदा कुमार शामिल हैं जो इस्लामाबाद से दुबई के लिए निकले हैं।
विज्ञापन


वहीं पांच अन्य अधिकारी सड़क मार्ग से वागाह बोर्डर के रास्ते भारत आएंगे। इनमें राजेश कुमार अग्‍निहोत्री, अमर सिंह भट्टी, धर्मेंद्र सोधी, बलबीर सिंह और जयाबालन सेंथिल शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तानी उच्चायोग कर्मचारी जासूसी करते गिरफ्तार

Three Indian Embassy officials leaves Pakistan: Reports
Pakistan high commission - फोटो : Getty images

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की ओर से नफीस जकारिया ने आरोप लगाया था कि कई भारतीय उच्चायोग अधिकारी पाकिस्तान में आतंकी गतिविधियों को भारतीय उच्चायोग के कामों की आड़ में अंजाम दे रहे हैं।

साथ ही उन्होंने आठ भारतीय अधिकारियों पर रॉ और आईबी के लिए काम करने का इल्जाम लगाया था। हालांक‌ि इस बात का आधिकारिक तौर खुलासा नहीं हुआ है कि कितने भारतीय उच्चायोग कर्मचारी भारत आ रहे हैं। पाकिस्तान के ये आरोप दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग कर्मचारी महमूद अख्तर के आईएसआई के लिए काम करने के सबूतों के साथ गिरफ्तारी के बाद बदले की भावना से देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने पाकिस्तानी उच्चायोग कर्मचारी महमूद अख्तर के जासूसी के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद सुरजीत सिंह को भारत लौटने का आदेश दिया था। यहीं नहीं पाकिस्तान ने इस गिरफ्तारी के बाद अपने छ: कर्मचारियों को वापस बुला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed