फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Three Drown in Ganga river near Meerut

गंगा में डूबे पांच युवक, दो को बचाया

Sun, 20 Mar 2016 05:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेेरठ Updated Sun, 20 Mar 2016 05:01 AM IST
सार

  • गांधी घाट खरखाली में स्नान करते वक्त हुआ हादसा
  • , तीन युवकों को नहीं लगा सुराग

विज्ञापन
Three Drown in Ganga river near Meerut
गंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के परीक्षितगढ़ में गांधी गंगा घाट खरखाली में शनिवार को स्नान करते वक्त पांच युवक डूब गए। ग्रामीणों ने किसी तरह दो युवकों को बाहर निकाला, लेकिन तीन युवकों का पता नहीं चल सका। वहीं गंगा किनारे ट्रेनिंग कर रहे आर्मी के जवानों ने चार घंटे तक युवकों की तलाश की। इसके अलावा बंगाली बस्ती के गोताखोर भी युवकों की तलाश में जुट गए। उधर, मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों में रोष है।

विज्ञापन


ग्राम गेसूपुर शुमाली निवासी पोदी पुत्र हंसा की बीमारी के चलते शनिवार सुबह मौत हो गई थी। उसके अंतिम संस्कार के लिए दोपहर में ग्रामीण गांधी गंगा घाट खरखाली पहुंचे। अंतिम संस्कार के बाद गंगा में स्नान के करते समय मनीष (20) पुत्र मन्नू, बाबू (18) पुत्र बीरू, भूप सिंह (36) पुत्र बलजीत, बिजेंद्र पुत्र राजपाल, सोनू पुत्र खेमचंद डूबने लगे। यह देख ग्रामीण चंद्रपाल ने शोर मचाया तो गंगा पार पलेज लगाने वाले उमेश और हरवंश ने अपनी नाव के सहारे विजेंद्र और सोनू को किसी तरह बचाया। वहीं, मनीष, बाबू और भूप सिंह का कोई पता नहीं चला। इस पर ग्रामीणों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी।
विज्ञापन


उन्होंने गंगा किनारे कैंप कर रहे 65 इंजीनियरिंग कोर के जवानों को भी जानकारी दी। इस पर जवानों ने मोटरबोट से युवकों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं, हादसे की जानकारी पाकर बंगाली बस्ती के गोताखोर गंगा घाट पहुंचे और तलाश में जुट गए। पीड़ितों के गांव और आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पडे़। उधर, सूचना के बाद भी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के मौके पर नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में रोष है। बसपा के पूर्व विधायक गंगा घाट पर पहुंचे तथा गोताखोरों को बुलाकर तलाश करा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed