फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   three dead bodies found near railway track

रेलवे ट्रैक पर मिले मां-बेटी और बेटे के शव, आत्महत्या का शक

Wed, 25 May 2016 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Wed, 25 May 2016 09:23 AM IST
विज्ञापन
three dead bodies found near railway track
रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, शामली

बुढ़ाना रोड रेलवे क्रासिंग के पास रेलवे ट्रैक पर तीन शव मिलने पर सनसनी फैल गई। मंगलवार दोपहर इनकी शिनाख्त बागपत के गांव जिवाना निवासी महिला, उसकी बेटी और बेटे के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि महिला के एक बेटे की पांच दिन पूर्व किडनी फेल होने से मौत हो गई थी। उसी से डिप्रेशन में आने के कारण महिला और उसके बच्चों ने आत्महत्या कर ली है। उधर, महिला के पति कृष्णपाल ने बताया कि तीनों पिछले तीन दिन से लापता थे, जिसकी रिपोर्ट उन्होंने दिल्ली के कश्मीरीगेट थाने में दर्ज करा रखी है।

विज्ञापन


सोमवार देर रात करीब 12:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि बुढ़ाना रोड रेलवे क्रासिंग से बलवा हाल्ट की तरफ रेलवे ट्रैक पर तीन शव पड़े हैं। इसके बाद शामली कोतवाली प्रभारी सतीश राय तथा सीओ सिटी निशांक शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तीनों शव को उठवाकर मोर्चरी भेजा गया। शव एक महिला, युवक और युवती का था। मौके से पुलिस को ट्रेन के तीन टिकट, बगैर सिमकार्ड का मोबाइल फोन, 300 रुपये मिले हैं। मंगलवार दोपहर तक तीनों शवों की शनाख्त नहीं हो सकी।

विज्ञापन

डिप्रेशन हो सकता है आत्महत्या का कारण

three dead bodies found near railway track
रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, शामली

मंगलवार शाम करीब पांच बजे फुगाना थाना क्षेत्र के गांव करौंदा महाजन निवासी उदयवीर कुछ ग्रामीणों के साथ शामली कोतवाली पहुंचे। उन्होंने बताया कि रेलवे ट्रैक पर मिला शव उसकी बहन मुनेश (45), भांजी लूना (23) और भांजे धीरज (21) का है। मुनेश की ससुराल बागपत के गांव जिवाना में है। उसके पति कृष्णपाल दिल्ली पुलिस में उपनिरीक्षक हैं।

सीओ सिटी निशांक शर्मा ने बताया कि मुनेश के छोटे बेटे सौरभ (19) की पांच दिन पूर्व ही किडनी फेल होने के कारण मौत हो गई थी। माना जा रहा है कि उसी की वजह से डिप्रेशन में आने के कारण मुनेश, उसके बेटे और बेटी ने शामली आने पर ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। हालांकि एक साथ तीन लोगों की आत्महत्या को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed