{"_id":"6122b6bfdbf5fb28e36f0bef","slug":"three-dacoits-killed-in-assam-police-foil-bank-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम : कोकराझार जिले में तीन डकैत ढेर, पुलिस ने बैंक लूटने की कोशिश नाकाम की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम : कोकराझार जिले में तीन डकैत ढेर, पुलिस ने बैंक लूटने की कोशिश नाकाम की
Mon, 23 Aug 2021 02:12 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, गुवाहाटी/कोकराझार
एजेंसी, गुवाहाटी/कोकराझार
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 23 Aug 2021 02:12 AM IST
सार
- पुलिस की जवाबी गोलीबारी में तीन डकैत घायल हो गए। जबकि अन्य भागने में सफल रहे। घायल डकैतों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
असम पुलिस
- फोटो : twitter
विस्तार
असम के कोकराझार जिले में रविवार को पुलिस ने तीन संदिग्ध डकैतों मार गिराया है। पुलिस ने बताया कि डकैत बैंक लूटने की कोशिश कर रहे थे। तीनों डकैत पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारे गए।
विज्ञापन
जिले एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनके पास खुफिया सूचना थी कि कोकराझार के भोटगांव में इलाहाबाद बैंक में डकैतों का एक गिरोह लूट का प्रयास करेगा। उन्होंने बताया कि गिरोह को भोटगांव के पास चेंगमारी में रोका गया। इस पर उन्होंने पुलिस पर गोलियां चला दीं।
विज्ञापन
पुलिस की जवाबी गोलीबारी में तीन डकैत घायल हो गए। जबकि अन्य भागने में सफल रहे। घायल डकैतों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
अधिकारी ने बताया कि मारे गए लोगों के पास से मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, गैस कटर, दो पिस्तौल और ऑक्सीजन सिलेंडर व अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। असम के डीजीपी भास्कर ज्योति महंत ने कहा कि बाकी डकैतों को बाहर निकालने के लिए देर रात तक अभियान चलाया गया।
विज्ञापन