{"_id":"63289a225efc05225251a32a","slug":"three-coal-miners-killed-inside-illegal-rat-hole-mine-at-ledo-assam","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: असम में अवैध रैट होल खदान में जहरीली गैस के कारण तीन श्रमिकों की मौत, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: असम में अवैध रैट होल खदान में जहरीली गैस के कारण तीन श्रमिकों की मौत, पांच गिरफ्तार
Mon, 19 Sep 2022 10:29 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, डिब्रूगढ़
पीटीआई, डिब्रूगढ़
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 19 Sep 2022 10:29 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि पांच लोगों को तब गिरफ्तार किया जब वे शवों को दफनाने और घटना को दबाने की कोशिश कर रहे थे। तिनसुकिया के पुलिस अधीक्षक देबोजीत देउरी ने कहा कि उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के तिनसुकिया जिले में रविवार की रात एक अवैध रैट होल खदान में कम से कम तीन श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक देवजीत देउरी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने घटना के बाद अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि तिनसुकिया जिले के लेडो इलाके में अवैध खदान में मीथेन जैसी जहरीली गैस के कारण सांस न ले पाने के कारण मौत हो गई।
विज्ञापन
जहरीली गैस के कारण सांस नहीं ले पाए
पुलिस के मुताबिक श्रमिक असम-अरुणाचल सीमा के पास तिनसुकिया जिले में एक पहाड़ी की चोटी पर अवैध रूप से संचालित रैट होल खदान में कोयला निकालने के लिए उस खदान में घुस गए जिसमें वह जहरीली गैस के कारण सांस नहीं ले पाए।
विज्ञापन
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने बताया कि हमने पांचों को तब गिरफ्तार किया जब वे शवों को दफनाने और घटना को दबाने की कोशिश कर रहे थे। हम इस तरह की अवैध कोयला खनन गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। तिनसुकिया के पुलिस अधीक्षक देबोजीत देउरी ने कहा कि उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सभी मृत खनिकों की पहचान कर ली गई है। वे बोंगईगांव और गोलपारा जिले के रहने वाले हैं। एक अधिकारी के अनुसार, अवैध रैट होल खनन, कई अन्य लोगों के साथ, डेविड नागा नाम के एक व्यक्ति द्वारा संचालित किया जाता है और तीन खनिकों को एक व्यक्ति द्वारा काम पर लाया गया था, जो श्रमिकों के आपूर्तिकर्ता के रूप में काम करता था।
अभी भी कुछ क्षेत्रों में अवैध रूप से संचालित हैं अवैध रैट होल खदानें
उन्होंने आरोप लगाया कि तिनसुकिया जिले के मार्गेरिटा और लेडो इलाके में अवैध रैट होल खदानें पनप रही हैं। कोयला तस्कर कुछ वर्गों के संरक्षण के साथ बहुत ही संगठित तरीके से पूरी सांठगांठ के साथ इसे चलाते हैं। रैट होल खनन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है लेकिन यह अभी भी कुछ क्षेत्रों में अवैध रूप से संचालित है।
बोकाखाट में तस्करों से बचाई गई 40 गायों की दम घुटने से मौत
ऊपरी असम के गोलाघाट जिले के बोकाखाट पुलिस थाने में तस्करों से बचाए गईं करीब 40 गायों की पुलिस की कथित लापरवाही के कारण मौत हो गई है। इस घटना के बाद अब चारों ओर पुलिस की इस कथित लापरवाही की आचोलना हो रही है। सूत्रों के मुताबिक ट्रक में सवार गायों की सोमवार सुबह कथित दम घुटने से मौत हो गई। बोकाखाट में रविवार रात एक ट्रक से तस्करी कर राजाबारी से समगुरी ले जाए जा रहे ट्रक से गायों को पुलिस ने बताया था। सूत्रों के मुताबिक गायों से ट्रक पूरी तरह से भरा हुआ था। यहां तक कि पशुओं को पास सिर तक हिलाने की जगह नहीं थी। पुलिस ने ट्रक से गायों को निकालने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। इस कारण उन सभी की दम घुटने से मौत हो गई। अगर पशुओं को ट्रक से बाहर निकाल लिया जाता तो वे बच सकते थे।