{"_id":"58c0ccdc4f1c1b6d43dc733e","slug":"three-childeren-dead-after-eating-of-their-boarding-school-food-in-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: बोर्डिंग स्कूल की लापरवाही, खाने से तीन बच्चों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: बोर्डिंग स्कूल की लापरवाही, खाने से तीन बच्चों की मौत
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Thu, 09 Mar 2017 09:05 AM IST
विज्ञापन
demo pic
स्कूलों में बच्चों के खाने को लेकर हो रही लापरवाही का एक और बड़ा मामला सामने आया है। अब कर्नाटक के एक बोर्डिंग स्कूल में खाना खाने से तीन बच्चों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि फूड प्वाइजनिंग की वजह से बच्चों की हालत बिगड़ गई और बाद में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बच्चों के खाने के साथ लापरवाही कर्नाटक के तुमकुर जिले के चिक्कानायाकनाहल्ली में बोर्डिंग स्कूल की है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
Karnataka: Three students die due to food poisoning at a boarding school in Tumkur's Chikkanayakana Halli, case registered. Probe on
— ANI (@ANI_news) March 9, 2017
विज्ञापन
बता दें कि कुछ ही दिन पहले भी मुंबई में एक हॉस्टल के अंदर बच्चों के खाने में मरी हुई छिपकली मिली थी। ये सब मुंबई के चेंबूर के सरकारी बॉयज हॉस्टल में हुआ। 'द संत एकनाथ हॉस्टल' में पढ़ने वाले छात्र ने यहां जब अपने लिए खाना लिया तो उसने अपनी कड़ी में मरी हुई छिपकली पाई। जिसके बाद ही हॉस्टल के मेस कॉन्ट्रेस्कटर के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी गई है।
विज्ञापन
ये सामाजिक कल्याण और न्याय विभाग की ओर से चलाए जाने वाला हॉस्टल पिछड़े वर्ग के मेधावी बच्चों के लिए बनाया गया है। बच्चों के खाने के साथ खिलवाड़ अब यहां बड़ा विवाद बनता जा रहा है। ऐसे में अब कर्नाटक में खाने से बच्चों की तबीयत बिगड़ना एक बार फिर स्कूल और हॉस्टलों की व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है।