{"_id":"592e50bc4f1c1b432bbdab6e","slug":"three-assam-youth-arrested-in-pathankot-in-investigation-after-an-abandoned-bag-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट संदिग्ध बैग मामला में असम के तीन युवक गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पठानकोट संदिग्ध बैग मामला में असम के तीन युवक गिरफ्तार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Wed, 31 May 2017 10:43 AM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में पठानकोट एयरबेस के पास संदिग्ध बैग मिलने के मामले में नया खुलासा हुआ है। जांच में जुटी टीम ने इस आरोप में असम के रहने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तीनों से गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
दरअसल, रविवार को यहां संदिग्ध बैग मिलने के बाद हड़कंप मच गया था। इसके बाद ही बीएसएफ हाईअलर्ट पर है और सर्च ऑपरेशन चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, देर रात मैमून मिलिट्री स्टेशन के पास गश्ती के दौरान यह बैग मिला। जवानो ने तुरंत बैग को कब्जे में ले लिया। बैग खोलकर देखा गया तो उसने सेना की वर्दियां थी।
विज्ञापन
अलर्ट के बाद पठानकोट में हर आने जाने वाले पर नजर रखी गई। गौरतबल है कि पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले के बाद से ऐसी घटनाओं को काफी गंभीरता से लिया जा रहा है। इस हमले में सेना के 7 जवान मारे गए थे और कई लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन