{"_id":"5e3382158ebc3e4b2a05e4f7","slug":"three-arrested-including-two-businessmen-who-blackmailed-women-illicit-videos","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाताः महिलाओं की अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल करने वाले दो व्यापारी समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोलकाताः महिलाओं की अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल करने वाले दो व्यापारी समेत तीन गिरफ्तार
Fri, 31 Jan 2020 06:55 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 31 Jan 2020 06:55 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने हिरासत में लिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं से दोस्ती के बाद उनके अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में कोलकाता पुलिस ने बृहस्पतिवार को तीन लोेगों को गिरफ्तार किया। इसमें से दो बड़े व्यापारिक घरानों से आते हैं और तीसरा व्यक्ति इनका कर्मचारी है जो महिलाओं से पैसे वसूलने का काम करता है। इन तीनों ने बीते सात सालों में 182 महिलाओं को शिकार बनाया है।
विज्ञापन
पुलिस ने कई होटलों के मालिक अनीश लोहारुका और एथनिक परिधानों के कई शोरूम वाले एक व्यवसायिक परिवार के आदित्य अग्रवाल और इन दोनों के सहयोगी कैलाश यादव को गिरफ्तार किया है। ये दोनों महिलाओं से दोस्ती कर उनकी अंतरंग तस्वीरें व आपत्तिजनक वीडियो बनाते थे। इसके बाद इन वीडियो को इंटरनेट पर जारी करने की धमकी देते हुए इनसे पैसे वसूलते थे।
विज्ञापन
पैसे वसूलने का काम तीसरा सहयोगी करता था। पुलिस के मुताबिक ये लोग 2013 से यह काम कर रहे थे। पिछले साल नवंबर में एक महिला की शिकायत पर दर्ज एफआईआर की जांच के दौरान पुलिस ने 10 जनवरी को कैलाश यादव को दबोचा।
विज्ञापन
कैलाश महिलाओं को फोन कर पैसे मांगता था। कैलाश से पूछताछ के बाद पुलिस ने अनीश और आदित्य को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से 182 महिलाओं के वीडियो जब्त किये हैं। इनके लैपटॉप को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।