{"_id":"5fee4a5654440f794c71b7cc","slug":"three-arrested-in-gst-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी बिलों से 12.90 करोड़ रुपये के जीएसटी फर्जीवाड़े में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फर्जी बिलों से 12.90 करोड़ रुपये के जीएसटी फर्जीवाड़े में तीन गिरफ्तार
Fri, 01 Jan 2021 03:32 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 01 Jan 2021 03:32 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी धोखाधड़ी में गिरफ्तारी....
- फोटो : amar ujala
माल एवं सेवाकर (जीएसटी) के जांच अधिकारियों ने फर्जी बिलों के जरिये 12.90 करोड़ रुपये की इनमुट टैक्स क्रेडिट धोखाधड़ी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
वित्त मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) गुरुग्राम ने आलोक भार्गव, उनके दो बेटे अकुल व अतिन भार्गव को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
भार्गव परिवार के सदस्य मेसर्स दिल्ली फॉइल्स, मेसर्स एबीनॉक्स इंडस्ट्रीज और मेसर्स मेटलैक्स इंडस्ट्रीज के मालिक हैं। इनका कारोबार दिल्ली के वजीरपुर इलाके में स्थित है।
विज्ञापन
बयान में कहा गया है कि ये तीनों फर्म कुल 12.90 करोड़ रुपये की आईटीसी धोखाधड़ी में संलिप्त पाई गई हैं। इन तीनों ने मिलकर करीब 72 करोड़ रुपये के फर्जी बिलों के माध्यम से इस कर चोरी को अंजाम दिया है। तीनों को 30 दिसंबर को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।