फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Three arrested for thrashing a vegetable vendor in Matunga in Mumbai

मुंबई: सब्जी विक्रेता को पीटने के आरोप में तीन आरोपी गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई

Mon, 23 Aug 2021 10:41 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Mon, 23 Aug 2021 10:41 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक आरोपी ने दुकान किराए पर ली थी और युवक उसके यहां काम करता था, लेकिन कुछ समय बाद युवक ने मालिक से बात कर खुद ही दुकान किराए पर लिया, जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ मारपीट की।

विज्ञापन
Three arrested for thrashing a vegetable vendor in Matunga in Mumbai
सब्जी विक्रेता को पीटने का वीडियो वायरल - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई के माटुंगा में सब्जी विक्रेता को पीटने के आरोप में तीन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सब्जी विक्रेता की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सब्जी विक्रेता अपनी दुकान पर है, इसी दौरान तीन लोग वहां आते हैं, जिसमें दो लोग दुकान के सामने खड़े होकर युवक से कुछ कह रहे हैं, जबकि तीसरा शख्स अलग हटकर फोन पर बात कर रहा है। इसी दौरान दोनों आरोपी दुकानदार से बहस करते हुए दुकान के अंदर पहुंचते हैं और युवक की पिटाई करने लगते हैं। सब्जी विक्रेता की पिटाई का लोग विरोध करते हैं, फिर भी आरोपी दुकानदार को डंडे से पिटाई करते हैं । वहीं, सब्जी विक्रेता बार-बार माफी मांगकर बचने की कोशिश करता है, लेकिन दोनों आरोपी मनभर उसकी पिटाई करते हैं। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक आरोपी ने दुकान किराए पर ली थी और युवक उसके यहां काम करता था, लेकिन कुछ समय बाद युवक ने मालिक से बात कर खुद ही दुकान किराए पर लिया, जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। यह वीडियो 22 अगस्त यानी रक्षाबंधन के दिन का है। आप भी देखिए इस वीडियो में आरोपी किस तरह सब्जी विक्रेता की पिटाई कर रहे हैं। 
विज्ञापन

  सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सब्जी विक्रेता के साथ हुई घटना का किसी ने मोबाइल में वीडियो तैयार कर लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वहीं, दुकानदार ने भी आरोपियों के खिलाफ माटुंगा थाने में शिकायत दर्ज की थी, जिसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed