मुंबई: सब्जी विक्रेता को पीटने के आरोप में तीन आरोपी गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक आरोपी ने दुकान किराए पर ली थी और युवक उसके यहां काम करता था, लेकिन कुछ समय बाद युवक ने मालिक से बात कर खुद ही दुकान किराए पर लिया, जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ मारपीट की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई के माटुंगा में सब्जी विक्रेता को पीटने के आरोप में तीन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सब्जी विक्रेता की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सब्जी विक्रेता अपनी दुकान पर है, इसी दौरान तीन लोग वहां आते हैं, जिसमें दो लोग दुकान के सामने खड़े होकर युवक से कुछ कह रहे हैं, जबकि तीसरा शख्स अलग हटकर फोन पर बात कर रहा है। इसी दौरान दोनों आरोपी दुकानदार से बहस करते हुए दुकान के अंदर पहुंचते हैं और युवक की पिटाई करने लगते हैं। सब्जी विक्रेता की पिटाई का लोग विरोध करते हैं, फिर भी आरोपी दुकानदार को डंडे से पिटाई करते हैं । वहीं, सब्जी विक्रेता बार-बार माफी मांगकर बचने की कोशिश करता है, लेकिन दोनों आरोपी मनभर उसकी पिटाई करते हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक आरोपी ने दुकान किराए पर ली थी और युवक उसके यहां काम करता था, लेकिन कुछ समय बाद युवक ने मालिक से बात कर खुद ही दुकान किराए पर लिया, जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। यह वीडियो 22 अगस्त यानी रक्षाबंधन के दिन का है। आप भी देखिए इस वीडियो में आरोपी किस तरह सब्जी विक्रेता की पिटाई कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो#WATCH: 3 arrested for thrashing a vegetable vendor in Matunga, Mumbai. One of the accused had taken the shop on rent & victim worked for him there. Later, victim himself took it on rent after speaking with the owner following which the accused beat him up.
विज्ञापन विज्ञापन
(Video Source: CCTV) pic.twitter.com/3e5TU85BLw — ANI (@ANI) August 23, 2021
सब्जी विक्रेता के साथ हुई घटना का किसी ने मोबाइल में वीडियो तैयार कर लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वहीं, दुकानदार ने भी आरोपियों के खिलाफ माटुंगा थाने में शिकायत दर्ज की थी, जिसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।