फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Crime News Lover Murdered Girlfriend With Friends Arrested For Sexual Acts With Dead Body

मानवता शर्मसार: प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर की प्रेमिका की हत्या, शव को बनाया हवस का शिकार; तीन गिरफ्तार

Fri, 29 Sep 2023 07:40 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करीमगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करीमगंज Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 29 Sep 2023 07:40 AM IST
सार

अधिकारी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि लड़की का हाल ही में भर्ती हुए रेलवे के एक कर्मचारी से प्रेम संबंध था। वह लगातार उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था, लेकिन वह हर बार मना कर देती थी। 

विज्ञापन
Assam Crime News Lover Murdered Girlfriend With Friends Arrested For Sexual Acts With Dead Body
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

असम से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां के करीमगंज जिले में एक प्रेमी ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर अपनी ही प्रेमिका की हत्या करके उसके शव के साथ दुष्कर्म किया। हालांकि, पुलिस ने हत्या करने और फिर शव के साथ यौन कृत्य करने के आरोप में रेलवे के एक कर्मचारी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

नौ सितंबर की घटना
नाबालिग का शव नौ सितंबर को करीमगंज शहर के बाईपास के पास मिला था। बताया जा रहा है,  उसी दिन उसकी हत्या की गई थी। करीमगंज के पुलिस अधीक्षक पार्थ प्रतिम दास ने बताया कि पोस्टमार्टम में नेक्रोफिलिया की पुष्टि हुई है। इसलिए यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

डायरी से खुलासा
एसपी ने बताया कि जांच के दौरान लड़की की निजी डायरी मिली थी, जिसमें एक फोन नंबर लिखा था। इस नंबर के माध्यम से तीनों आरोपियों के बारे में पता चला। बाद में उनके घरों से उन्हें पकड़ लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है पूरा मामला
अधिकारी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि लड़की का हाल ही में भर्ती हुए रेलवे के एक कर्मचारी से प्रेम संबंध था। वह लगातार उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था, लेकिन वह हर बार मना कर देती थी। 

नौ सिंतबर को जब प्रेमी को पता चला कि लड़की घर में अकेली है, तो वह अपने दो दोस्तों के साथ वहां पहुंच गया और किशोरी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। जब उसने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

एसपी पार्थ ने बताया कि आरोपी ने शव को बाईपास के बगल में फेंक दिया था, जहां से बाद में उसे बरामद किया गया। बाद में लड़की के माता-पिता ने उसकी पहचान की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed