{"_id":"596b0aad4f1c1b310f8b493c","slug":"threatens-to-bomb-itarsi-junction-rpf-cleared-off-foot-over-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटारसी जंक्शन को बम से उड़ाने की धमकी, RPF ने खाली कराया फुट ओवरब्रिज","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
इटारसी जंक्शन को बम से उड़ाने की धमकी, RPF ने खाली कराया फुट ओवरब्रिज
amarujala.com- Written by: अभिषेक मिश्रा
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:13 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
मध्यप्रदेश के इटारसी रेलवे स्टेशन पर बम की खबर के बाद अफरा तफरी मच गई। रेलवे पुलिस फोर्स अपने डॉग स्कॉड के साथ स्टेशन पर जांच कर रही है। दरअसल एक अनजान नंबर से कॉल करके इटारसी जंक्शन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन
जिसके बाद प्रशासन तेजी में आया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फुट ओवरब्रिज को खाली कर दिया। जिसके बाद आरपीएफ अपने डॉग स्कॉड के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू की दी। आरपीएफ के साथ, जीआरपी और पुलिस प्रशासन भी स्टेशन पर पहुंच गई है।MP: Unknown caller threatens to bomb Itarsi Junction, foot over-bridge cleared off, RPF Dog squad at the spot; GRP, RPF & Police on alert. pic.twitter.com/p4NDDsJPE4
— ANI (@ANI_news) July 16, 2017विज्ञापन
विज्ञापन
गौरतलब है कि इटारसी जंक्शन देश के सबसे व्यस्त रेलवे जंक्शनों में से एक है। यहां से देश के लगभग हर हिस्से में जाने वाली ट्रेने गुजरती हैं।
