{"_id":"5bf9e029bdec22414f577f70","slug":"threat-of-throwing-ink-on-shahrukh-khan-s-face-in-odisha","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा : कलिंग सेना ने दी शाहरुख खान के चेहरे पर स्याही फेंकने की धमकी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
ओडिशा : कलिंग सेना ने दी शाहरुख खान के चेहरे पर स्याही फेंकने की धमकी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Nov 2018 05:05 AM IST
विज्ञापन
(फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को मिली धमकी के बाद ओडिशा पुलिस ने शनिवार को कहा कि अभिनेता की सुरक्षा के कड़े इंतजाम सुनिश्चित किए जाएंगे। स्थानीय संगठन कलिंग सेना ने शाहरुख के चेहरे पर स्याही फेंकने की धमकी दी है। अभिनेता 27 नवंबर को कलिंग स्टेडियम में हॉकी विश्व कप के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
भुवनेश्वर के पुलिस उपायुक्त अनूप साहा ने बताया कि शाहरुख खान के दौरे को लेकर हम जरूरत के अनुसार सुरक्षा के इंतजाम करेंगे। हालांकि अभी हमें उनके शेड्यूल की जानकारी नहीं मिली है। कलिंग सेना ने 17 साल पहले आई फिल्म अशोका में कथित तौर पर इतिहास के साथ छेड़छाड़ पर शाहरुख ने माफी मांगने की मांग की है। कलिंग सेना के अध्यक्ष हेमंत रथ ने कहा है कि फिल्म में ओडिशा राज्य व कलिंग के लोगों को गलत रूप से पेश किया गया था।
विज्ञापन