फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   threat of bomb blast by a teacher

मदरसे के शिक्षक ने धमाके करने की दी धमकी, आरोपी हिरासत में

Tue, 08 Mar 2016 05:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ठाकुरद्वारा
ब्यूरो/अमर उजाला, ठाकुरद्वारा Updated Tue, 08 Mar 2016 05:42 AM IST
सार

  • खुद को आतंकवादी संगठन का सदस्य बताकर जिले में कई जगह धमाके करने के साथ ही ट्रेन उड़ाने की धमकी दी।
  • आरएसएस और बजरंग दल आदि संगठन मुस्लिमों के खिलाफ जहर उगलते हैं, इसलिए इन पर प्रतिबंध लगाया जाए।

विज्ञापन
threat of bomb blast by a teacher
प्रतीकात्मक फोटो

विस्तार

पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर मदरसा शिक्षक ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। उसने खुद को आतंकवादी संगठन का सदस्य बताकर जिले में कई जगह धमाके करने के साथ ही ट्रेन उड़ाने की धमकी दी। उसने कहा आरएसएस और बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाया जाए।

विज्ञापन


वरना जल्द ही जिले में धमाके देखने को मिलेंगे। अफसरों के आदेश पर सर्विलांस टीम ने उसे ट्रेस कर सूरजननगर के एक मदरसे से उठा लिया। अब उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


पकड़ा गया शिक्षक हाफिज वकील ठाकुरद्वारा के सुरजननगर के मदरसेमें पढ़ाता है। उसने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल की। कॉल रिसीव होते ही उसने गाली गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उसने खुद को आतंकी संगठन का सदस्य बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने कहा कि आरएसएस और बजरंग दल आदि संगठन मुस्लिमों के खिलाफ जहर उगलते हैं। इसलिए इन पर प्रतिबंध लगाया जाए। यदि उसकी मांगे पूरी नहीं हुई तो वह जगह-जगह विस्फोट कर देगा। इसके अलावा उसने ट्रेन उड़ाने की भी धमकी दी।

पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

threat of bomb blast by a teacher
प्रतीकात्मक फोटो

धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। अफसरों के आदेश पर पुलिस ने फोन करने वाले का नंबर ट्रेस कर उसका पता लगाया। वह सुरजननगर का निवासी हाफिज वकील निकला।

वह वहां के एक मदरसे में पढ़ाता है। सोमवार का पुलिस ने सुरजनगर में दबिश देकर उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस उसे मुरादाबाद ले आई। यहां उससे पूछताछ की जा रही है। खूफिया एजेंसी भी पकड़े गए हाफिज वकील से पूछताछ कर रही हैं।

उसके परिजनों का कहना है कि वह मंदबुद्धि है और नेत्रहीन है। एसपी सिटी राम सुरेश यादव ने पकड़े गए आरोपी का नाम हाफिज वकील पुत्र अब्दुल रफीक बताया है। उन्होंने बताया कि हाफिज वकील से पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed