फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Death Threat to PM Modi: Letter Claims Plot To Assassinate PM Narendra Modi in Kerala News in Hindi

Kerala: पीएम मोदी पर केरल यात्रा के दौरान आत्मघाती हमले की धमकी, BJP कार्यालय भेजी गई चिट्ठी, पुलिस जांच शुरू

Sat, 22 Apr 2023 02:05 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 22 Apr 2023 02:05 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन के कार्यालय में कोच्चि के एक व्यक्ति द्वारा कथित रूप से मलयालम में लिखा गया पत्र प्राप्त हुआ था। उन्होंने इस पत्र को पिछले सप्ताह पुलिस को सौंप दिया था।

विज्ञापन
Death Threat to PM Modi: Letter Claims Plot To Assassinate PM Narendra Modi in Kerala News in Hindi
पीएम मोदी। - फोटो : संसद टीवी

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूर्व पीएम राजीव गांधी की तरह बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मोदी सोमवार को दो दिवसीय केरल यात्रा पर जाने वाले हैं। इस बीच एक धमकी भरा पत्र मिला है, जिसमें लिखा है कि पीएम मोदी को राजीव गांधी की तरह बम से उड़ाया जाएगा। इस धमकी भरे पत्र की सूचना पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन के कार्यालय में कोच्चि के एक व्यक्ति द्वारा कथित रूप से मलयालम में लिखा गया पत्र प्राप्त हुआ था। उन्होंने इस पत्र को पिछले सप्ताह पुलिस को सौंप दिया था।

विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ जारी

पुलिस ने पत्र की जांच शुरू की तो उसमें एनके जॉनी नाम के एक व्यक्ति का पता लिखा था। पुलिस ने कोच्चि के मूल निवासी जॉनी से पूछताछ की तो उसने पत्र लिखे जाने से इनकार कर दिया। हालांकि जॉनी ने एक व्यक्ति पर आरोप लगाया, जो उसके खिलाफ द्वेष रखता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन



 

जॉनी ने कहा कि पुलिस ने उनकी लिखावट से पत्र का मिलान किया है। इससे साफ है कि पत्र के पीछे वह नहीं था। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि धमकी के पीछे कोई ऐसा व्यक्ति हो जो द्वेष रखता हो। मैंने उन लोगों के नाम साझा किए हैं जिन पर मुझे शक है।

सुरेंद्रन ने पुलिस की आलोचना की 

इस बीच, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने प्रधानमंत्री की यात्रा से संबंधित वीवीआईपी सुरक्षा योजना को लीक करने के लिए राज्य पुलिस की आलोचना की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed