{"_id":"57aa202d4f1c1bf05dee4835","slug":"those-who-lost-their-lives-in-terrorist-incidents-increased-compensation-rajnath","type":"story","status":"publish","title_hn":"वामपंथी उग्रवाद की घटनाओं में जान गंवाने वालों की बढ़ेगी मुआवजा राशि : राजनाथ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
वामपंथी उग्रवाद की घटनाओं में जान गंवाने वालों की बढ़ेगी मुआवजा राशि : राजनाथ
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 10 Aug 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
राजनाथ सिंह
- फोटो : PTI
वामपंथी उग्रवाद हो या उग्रवाद की अन्य घटनाएं इनमें जान गंवाने वाले सैन्यबलों और नागरीकों को मिलने वाली मुआवजा राशि में केंद्र सरकार बढ़ोत्तरी की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में इस आशय की जानकारी देते हुए कहा है कि जो सुरक्षा कर्मी या उस क्षेत्र के नागरीक मारे जाते हैं। मुआवजे की व्यवस्था है।
विज्ञापन
इस व्यवस्था में बदलाव की वकालत करते हुए राजनाथ ने कहा कि सुरक्षा से संबंधित खर्च के अंतर्गत एक प्रस्ताव मंत्रालय में विचाराधीन है।
कैबिनेट के जरिए यह फाइनल होगा। उन्होंने संसद को आश्वस्त किया कि सुरक्षा बलों सहित सामान्य नागरीकों के लिए मिलने वाले मुआवजा राशि बढ़ाने पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है।
विज्ञापन
दरअसल झारखंड से भाजपा सांसद रविंद्र पांडे ने सरकार से इस मामले में सवाल पूछा था।
इस सवाल का जवाब वैसे तो गृह राज्य मंत्री हंस राज अहीर दे रहे थे। मगर विषय की गंभीरता को देखते हुए खुद राजनाथ ने मोर्चा संभाला और मुआवजा राशि बढ़ाने का ऐलान किया।