फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Those who damage railway property should be shot at sight : Suresh Angadi

रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को देखते ही गोली मार दी जाए : सुरेश अंगड़ी

Wed, 18 Dec 2019 12:55 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 18 Dec 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
Those who damage railway property should be shot at sight : Suresh Angadi
सुरेश अंगड़ी (फाइल फोटो)

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में देश भर में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी ने मंगलवार को कहा कि रेल संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी व्यक्ति को देखते ही गोली मार देनी चाहिए। 

विज्ञापन


हुब्बली में मौजूद अंगड़ी ने कहा, 'अगर कोई रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहा है, तो मैं उस राज्य के मुख्यमंत्री से 'सख्त कार्रवाई' करने की मांग करूंगा, ठीक वैसे ही जैसे सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत संघ में हैदराबाद के विलय के दौरान कदम उठाया था।'
विज्ञापन


'सख्त' कदम का मतलब पूछने पर उन्होंने कहा, सख्त कार्रवाई का मतलब है कि देखते ही गोली मार दी जाए...। अंगड़ी ने यह प्रतिक्रिया नागरिकता कानून के विरोध से जुड़े प्रदर्शनों की वजह से रेल संपत्ति को हो रहे नुकसान को रोकने के कदमों के सवाल को लेकर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंगड़ी ने कहा, ‘आज जो विपक्षी दल इस कानून का विरोध कर रहे हैं उन्हें आत्मावलोकन करना चाहिए। वे इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं। वे सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। मैं संबद्ध राज्यों से उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध करता हूं।’

बता दें कि, भारत संघ में हैदराबाद का विलय भारत के पहले गृह मंत्री सरदार पटेल के नेतृत्व में पुलिस कार्रवाई की मदद लेते हुए किया गया था। सरदार पटेल ने हैदराबाद के निजाम और उसकी सेना को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर कर दिया था।


हाल ही में, नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने वाले प्रदर्शनकारियों ने पश्चिम बंगाल में रेल पटरियों को बाधित कर दिया था, कुछ स्टेशनों पर तोड़फोड़ की गई थी और रेलवे पटरियों पर आग लगा दी गई थी, जिसके चलते रेल सेवा बुरी तरह से प्रभावित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed