फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   those days are gone when white flag was being waved even at ceasefire violation : Rajnath Singh

युद्ध विराम उल्लंघन पर सफेद झंडा लहराने के दिन गए : राजनाथ सिंह

Sun, 25 Nov 2018 05:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Updated Sun, 25 Nov 2018 05:33 AM IST
विज्ञापन
those days are gone when white flag was being waved even at ceasefire violation : Rajnath Singh
राजनाथ सिंह (फाइल फोटो)

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने पूर्ववर्ती सरकारों की घुटना टेक नीति को अपनाने की बजाए सशस्त्र बलों को आतंकवादी हमला और सीमा पार से गोलीबारी होने पर उसका उचित जवाब देने की खुली छूट दी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आर्थिक मोर्चे पर भी देश को मजबूत बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘वे दिन चले गए जब पाकिस्तान सेना की टुकड़ी युद्धविराम का उल्लंघन कर हमला करती थी और देश की सरकारें सफेद झंडा लहराती थीं। अब नीति यह है कि उस तरफ से एक अगर एक गोली दागी जाए तो उसका जवाब 100 गोलियों से दिया जाए।’ 
विज्ञापन


वह यहां प्राइमरी शिक्षकों के संगठन के कार्यकम में भाग लेने आए थे। उन्होंने कहा, ‘आतंकवाद एक अंतरराष्ट्रीय समस्या है। सभी देश इससे पीड़ित हैं। लेकिन हमने अपनी सेनाओं को बता दिया है कि आतंकी हमलों को विफल करते वक्त और सीमा पार से गोलीबारी का जवाब देते समय उन्हें गोलाबारूद और संसाधनों की चिंता करने की जरूरत नहीं है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed