फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   this monsoon session can be full of difficulties for BJP, the Congress is making plans

तैयारी पूरी, उत्तराखंड और अरुणाचल पर अब संसद में भाजपा को घेरेगी कांग्रेस

Thu, 14 Jul 2016 10:53 AM IST
ब्यूरो/ नई दिल्ली
ब्यूरो/ नई दिल्ली Updated Thu, 14 Jul 2016 10:53 AM IST
विज्ञापन
this monsoon session can be full of difficulties for BJP, the Congress is making plans
सोनिया राहुल - फोटो : PTI

संवैधानिक संकट से जूझ रहे अरुणाचल प्रदेश में सुप्रीम कोर्ट से सरकार बहाली का आदेश कांग्रेस के लिए संजीवनी माना जा रहा है। वहीं उत्तराखंड के बाद दूसरी बार केंद्र सरकार के निर्णय को न्यायपालिका के पलटने को भाजपा के लिए झटके पर झटके के तौर पर राजनीतिक गलियारों में देखा जा रहा है।

विज्ञापन


उत्साहित कांग्रेस की अध्यक्षा, सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी ने एक साथ इस मुद्दे पर केंद्र सरकार पर बुधवार को हमला बोला। बुलंद हौसले के साथ कांग्रेस ने  18 जुलाई से झुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र में  भी केंद्र सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की है।
विज्ञापन


उत्तराखंड की कांग्रेस सरकार की जगह लगाए गए राष्ट्रपति को दो माह पहले मई में ही सुप्रीम कोर्ट  ने गैरसंवैधानिक करार दे दिया था। वहां  कांग्रेस की सरकार बहाल हो गई थी। भाजपा ने राजनीतिक उथल पुथल केबीच अपनी सरकार बनाने की भी कोशिश की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर 2015 में अरूणाचल में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था

this monsoon session can be full of difficulties for BJP, the Congress is making plans

कांग्रेस का आरोप था कि कामयाबी नही मिलने पर राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट  के आदेश केबाद कांग्रेस की रावत सरकार फिर से अस्तित्व में है। उसके बाद आरोप लगे थे सात माह पहले दिसंबर 2015 में अरूणाचल सरकार को अल्पमत में बताकर वहां भी केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था।

कांग्रेस कोर्ट चली गई थी। दोनों ही जगह कांग्रेस में टूटफूट कराने का आरोप भाजपा पर लगाया गया था। अब सुप्रीम कोर्ट ने अरुणाचल में भी सरकार बहाल कर दी। संवैधानिक तौर पर दो राज्यों की सरकारों के बारे में केंद्र सरकार के फैसले को सुप्रीम कोर्ट से गलत ठहराए जाने पर कांग्रेस आक्रामक मूड में आ गई है।

"सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत है। लोकतंत्रिक तरीकेसे चुनी गई सरकार को असंवैधानिक तरीके से गिराने का सबक मिला है।"
सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस
"शुक्रिया सुप्रीम कोर्ट, प्रधानमंत्री जी को .ह समाझाने  के लिए की लोकतंत्र क्या है।" 
राहुल गांधी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कांग्रेस
"साजिश के तहत सरकारों  को पहेल अस्थिर किया गया, उसेक बाद अल्पमत में दिखाकर राष्ट्रपति शासन लागू किया गया। भाजपा अध्यक्ष को अब माफी मांगनी चाहिए।" 
कपिल सिंब्बल, कांग्रेस प्रवक्ता

एक बिजनेसमैन ने गिरवाई थी सरकार-कांग्रेस

this monsoon session can be full of difficulties for BJP, the Congress is making plans
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

अरुणाचल प्रदेश की सरकार को सुप्रीम कोर्ट  से बहाल करने के बाद कांग्रेस ने  वहां के राज्यपाल की बर्खास्तगी की मांग की है। आरोप लगाया कि सरकार गिराने  में एक बड़े बिजनेस मैन का हाथ रहा है। 
कांग्रेस के प्रवक्ता कपिल सिब्बल ने बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय पर इस मुद्दे पर पत्रकार वार्ता की।

उन्होंने सरकार बहाली के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट को सैल्यूट किया। कहा कि असंवैधिनक तरीकेसे सत्र बुलाने और अन्य आदेश करने वाले अरुणाचल प्रदेश केराज्यपाल को बर्खास्त किए जाए। सरकार गिराने की साजिश में  शामिल केंद्र सरकार के मंत्रियों भी सफाई दे।

आडियो टेप कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में पेश किया है

this monsoon session can be full of difficulties for BJP, the Congress is making plans

आरोप लगाया कि एक बिजनेस मैन ने सरकार गिराने की साजिश रची। उसका आडियो टेप कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में पेश किया है। वह प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के नाम भी ले रहा है, पूरे मामले की जांच उत्तराखंड के संर्टग की तरह हो।

उत्तराखंड में चंद घंटों में जांच शुरू कर दी गई, सीडी को जांच के लिए दिया, लेकिन यहां  सात माह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। सिब्बल ने आरोप लगाया कि साजिश के तहत दिए गए कांग्रेस मुक्त भारत के नारे के तहत अब कांग्रेस की अन्य राज्य सरकारों को गिराने की साजिश केंद्र की है। केंद्र  सरकार को इन सबका जवाब देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed