इस शख्स की भूख मिटाता है बिजली का करेंट, अपने मुंह से जला देता है बल्ब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपको बिजली का हाई वोल्टेज का झटका दे दिया जाए, तो हो सकता है कि आप बेहोश हो जाए या फिर शरीर का कोई हिस्सा अपंग हो जाए। लेकिन यूपी के मुजफ्फरनगर शहर में रहने वाले नरेश कुमार के साथ ऐसा नहीं है।
नरेश के लिए सुबह से लेकर के शाम तक खाना भी बिजली का तेज झटका है। इस तेज झटके से ही उनके शरीर को एनर्जी मिलती है, जिसके दम पर वो पूरे दिन बिना खाना खाए रह सकते हैं।
42 साल के नरेश का कहना है कि उसको यह बात एक जगह काम करते हुए पता चली। नरेश ने कहा कि एक दिन वो जब अपना काम कर रहा था, तो गलती से बिजली का हाई वोल्टेज वाला तार उससे छू गया, लेकिन उससे उसे कुछ नहीं हुआ। तब लोगों ने उसे सचेत करते हुए आगे से सावधान रहने को कहा।
लेकिन लोगों की राय मानने के बजाय नरेश ने अपनी सुपर पावर को फैलाना चाहा। इसके लिए वो बिजली के नंगे तारों को पकड़ के रखने लगा।
नहीं होता घर में खाना तो करंट से लेता है एनर्जी
नरेश ने कहा कि जब घर में कुछ खाने के लिए नहीं होता था, और उसको भूख लगती थी तो वो बिजली के नंगे तारों को आधे घंटे के लिए पकड़ लेता था। इसके बाद उसकी भूख शांत हो जाती थी। अब वो टीवी, वॉशिंग मशीन, फ्रिज और इंवर्टर जैसे उपकरणों को भी चलते वक्त छू लेता है और किसी तरह का कोई करेंट नहीं लगता है।
नरेश की पत्नी ने बताया कि उसकी इस आदत के चलते पूरे घर में बिजली के नंगे तार फैले हुए है और किसी तरह का कोई स्विच भी नहीं लगा है। नरेश की इस आदत के चलते लोग उसे जिंदा बिजली का बल्ब तक कहने लगे हैं।