फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'This is my last press conference', CEC Rajeev Kumar said on occasion of announcement of Delhi elections

ECI: 'यह मेरी आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस', दिल्ली विधानसभा चुनाव के एलान के मौके पर बोले CEC राजीव कुमार

Tue, 07 Jan 2025 02:20 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Tue, 07 Jan 2025 02:20 PM IST
सार

ECI: 15 मई को 2024 को राजीव कुमार ने 25वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त की जिम्मेदारी संभाली थी। वह एक सितंबर 2020 से बतौर निर्वाचन आयुक्त चुनाव आयोग से जुड़े थे। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि यह मेरी आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस है।

विज्ञापन
'This is my last press conference', CEC Rajeev Kumar said on occasion of announcement of Delhi elections
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के तौर पर यह मेरी आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के तौर पर कार्यकाल खत्म होने का संकेत दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार इसी साल फरवरी में सेवानिवृत्त हो रहे हैं। अपनी आखिरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ने ईवीएम से लेकर अतिरिक्त वोटों को लेकर चुनाव आयोगों पर लगे आरोपों का जवाब दिया।

विज्ञापन

 

15 मई को 2024 को राजीव कुमार ने 25वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त की जिम्मेदारी संभाली थी। वह एक सितंबर 2020 से बतौर निर्वाचन आयुक्त चुनाव आयोग से जुड़े थे।  चुनाव आयुक्त के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान 2020 में बिहार की राज्य विधानसभाओं के लिए चुनाव हुए। मार्च में कोविड संक्रमण के बीच असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल में चुनाव हुए। वहीं मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में उन्होंने राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव, लोकसभा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड समेत कई राज्यों में विधानसभा चुनाव कराए।

कौन हैं राजीव कुमार?
राजीव कुमार का जन्म 19 फरवरी, 1960 को हुआ था। वे 1984 बैच के आईएएस अफसर हैं। उन्होंने प्रशासनिक सेवाओं में 36 साल तक काम किया। केंद्र के कई मंत्रालयों के अलावा उन्होंने अपने बिहार-झारखंड कैडर में भी लंबे समय तक सेवाएं दीं। राजीव कुमार बीएससी के साथ वकालत में एलएलबी, पीजीडीएम और लोक नीति से एमए भी किया है। इसके अलावा उन्होंने सामाजिक, पर्यावरण-वन, मानव संसाधान, वित्त और बैंकिंग सेक्टर में भी काम किया है। वे फरवरी 2020 में ही केंद्रीय वित्त सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

छह साल का होता है चुनाव आयुक्त का कार्यकाल
राजीव कुमार को एक सितंबर 2020 को चुनाव आयोग में आयुक्त के तौर पर नियुक्ति मिली थी। नियमों के मुताबिक, चुनाव आयुक्त का कार्यकाल छह साल या 65 वर्ष की आयु (जो भी पहले हो) उस समय तक होता है। चूंकि, कुमार का जन्म फरवरी, 1960 को हुआ था, इसलिए उनका कार्यकाल 2025 तक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed