फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   this is how coronavirus could spread in a grocery store

कोरोना वायरस से किराना दुकान भी नहीं है अछूता, इस तरह से फैल सकता है संक्रमण

Mon, 13 Apr 2020 04:10 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 13 Apr 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
this is how coronavirus could spread in a grocery store
किराना दुकान में सामान खरीदते लोग - फोटो : PTI

कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अगर अभी भी बंद, एयर कंडीशनर वाले किरान स्टोर से सामान खरीद रहे हैं तो सावधान हो जाइए। बंद किराने की दुकानों में कोरोना के फैलने का डर हो सकता है। एक नए शोध में ये बात सामने आई है।


loader

ऐरोसॉल के व्यवहार को समझने के लिए एक नया विकसित मॉडल तैयार किया गया है। फिनिश रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन के चार लोगों की टीम ने ये शोध तैयार किया है। इस शोध में किराने की दुकान जैसे वातावरण में ऐरोसॉल के व्यवहार को समझने की कोशिश की गई है।

शोध बताता है कि खांसने, छींकने और बात करने के दौरान निकले वायु के कण हवा में बहते हैं, कुछ मिनट तक हवा में रह सकते हैं और फैल सकते हैं। एक प्रयोग एयरकंडीशनर वाले किराने स्टोर में केंद्रीकृत वेंटिलेशन को ध्यान में रखकर किया गया, जो ऐरोसॉल के संक्रमण को एक कोने से दूसरे कोने तक जाने में पूरी तरह नहीं रोक सकता।

वैज्ञानिकों का मानना है कि इन कणों में सामान्य वायरस या कोरोना वायरस जैसे रोगाणु शामिल होते हैं। शोधकर्ताओं ने सुपर कंप्यूटर का इस्तेमाल कर 3D मानसिक चित्रण तैयार किया। इसमें शोधकर्ताओं ने दिखाया कि एक इंसान स्टोर के अंदर खड़ा होकर कहीं छींक या खांसता है। शोधकर्ताओं ने देखा कि छींक या खांसी से निकले वायु के कण अभी भी हवा में तैर रहे हैं।

शोधकर्ताओं ने पाया कि ये वायु कण 20 माइक्रोमीटर के आकार से भी छोटे हैं। 20 माइक्रोमीटर का आकार सूखी खांसी से निकले वायु कण से थोड़ा बड़ा होता है। इतने छोटे से आकार के बने वायु कण जमीन पर नहीं गिरते हैं और परिणाम ये होता है कि ये कण हवा में ही तैरते रहते हैं। 

इसके अलावा अमेरिकी मेडिकल एसोसिएशन के जर्नल में भी एक शोध छपा है। ये शोध बताता है कि जब एक इंसान खांसता या छींकता है तो हवा में उसके छोटे कण गुच्छे के तौर पर इकट्ठे हो जाते हैं। ये हवा का गुच्छा सात से आठ मीटर यानि कि 23-27 फीट की दूरी तय कर सकता है।

ये दोनों शोध सुक्ष्म कणों के जैवभौतिकी पर ज्यादा आधारित है। इन दोनों शोध में जाने पहचाने सुक्ष्म कणों के व्यवहार का इस्तेमाल किया गया है जो कम जाने माने वायरस की पहुंच का विश्लेषण करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed