फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nepal Floods: India extends a helping hand, sends 10 tonnes of relief material and essential medicines.

नेपाल बाढ़: भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, 10 टन राहत सामग्री और जरूरी दवाएं पहुंचीं काठमांडो

Wed, 26 Aug 2026 10:32 PM IST
राहुल कुमार आईएएनएस/पीटीआई, नई दिल्ली
आईएएनएस/पीटीआई, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 26 Aug 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Nepal Floods: India extends a helping hand, sends 10 tonnes of relief material and essential medicines.
भारत ने भेजी राहत सामाग्री। - फोटो : एक्स

प्राकृतिक आपदाओं में पहले मददगार (फर्स्ट रिस्पॉन्डर) की अपनी भूमिका निभाते हुए भारत ने बुधवार को नेपाल में आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड के बाद 10 टन मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) सामग्री और आवश्यक दवाएं भेजीं। राहत सामग्री की पहली खेप देर रात काठमांडो पहुंच गई।

विज्ञापन

 
सी-130जे विमान भेजा
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि नेपाल में बाढ़ से निपटने के लिए 10 टन राहत सामग्री और जरूरी दवाएं रवाना की गई हैं। उन्होंने कहा कि इस त्रासदी में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं और इस कठिन समय में भारत नेपाल और उसके लोगों के साथ खड़ा है। विदेश मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, भारतीय वायुसेना का सी-130जे विमान राहत सामग्री लेकर नेपाल के लिए रवाना हुआ। इसमें अस्थायी आश्रय सामग्री, कंबल, स्वच्छता किट, सोलर लैंप और आवश्यक दवाएं शामिल हैं।
विज्ञापन


10 टन जरूरी राहत सामग्री और मेडिकल सप्लाई रवाना
भारतीय वायु सेना ने एक्स पर लिखा कि नेपाल में आई भयानक बाढ़ के बाद तुरंत एक सी-130जे विमान भेजा है, जिसमें 10 टन जरूरी राहत सामग्री और मेडिकल सप्लाई है। वायु सेना ने लिखा, ''सी-17 और सी-130 विमानों के ज़रिए और राहत सामग्री पहुंचाई जाएगी, और बचाव व लोगों को सुरक्षित निकालने के कामों के लिए हेलिकॉप्टर तैनात किए गए हैं। आसमान से ज़मीन तक, तेज़ी, फुर्ती और सटीकता के साथ काम करते हुए, सबसे ज़्यादा ज़रूरत के समय उम्मीद पहुंचाना।''
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बलेंद्र शाह से फोन पर बात कर बाढ़ में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया और हर संभव मानवीय सहायता देने का भरोसा दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा कि भारत के लोग इस कठिन घड़ी में नेपाल के अपने भाई-बहनों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। उन्होंने कहा कि भारत राहत और बचाव कार्यों के लिए हर संभव सहायता देने को तैयार है और दोनों देशों की टीमें समन्वय के साथ काम कर रही हैं।

उधर, नई दिल्ली स्थित नेपाल दूतावास ने कहा कि त्रासदी का दायरा बहुत बड़ा है और कई विदेशी नागरिकों सहित बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता हैं। फिलहाल प्राथमिकता खोज एवं बचाव अभियान चलाकर लोगों की जान बचाने और प्रभावितों तक सहायता पहुंचाने की है। बुधवार को नेपाल के रसुवा जिले में भोटे कोशी नदी में आई भीषण फ्लैश फ्लड के बाद कई लोगों के मारे जाने की आशंका है, जबकि सैकड़ों लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। खोज और बचाव अभियान लगातार जारी है।

बाढ़ प्रभावित नेपाल को विश्व बैंक देगा 2,500 करोड़ नेपाली रुपये की मदद
नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद विश्व बैंक ने राहत और बचाव कार्यों के लिए 2,500 करोड़ नेपाली रुपये की आपात वित्तीय सहायता देने की पेशकश की है। नेपाल के वित्त मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बाढ़ की खबर सामने आने के तुरंत बाद नेपाल में विश्व बैंक के कंट्री डायरेक्टर डेविड सिसलेन ने वित्त मंत्री स्वर्णिम वाग्ले को बताया कि अलग-अलग स्रोतों से 25 अरब नेपाली रुपये तक की आपात सहायता जुटाई जा सकती है। इस राशि का इस्तेमाल बाढ़ से प्रभावित इलाकों में बचाव, राहत और पुनर्निर्माण के काम में किया जाएगा।


नेपाल की मदद के लिए भारत और चीन ने भी राहत सामग्री और आर्थिक सहायता देने की पेशकश की है। भारत ने नेपाल सरकार को तत्काल मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) उपलब्ध कराई है। वहीं, चीन ने भी नेपाल को तत्काल वित्तीय सहायता देने का भरोसा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed