फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Thirty Thousand of doctors ready to protest against new medical law, from AIIMS to India Gate

30,000 डॉक्टर्स सरकार के खिलाफ हल्ला बोलने को तैयार, आज AIIMS से इंडिया गेट तक होगा पैदल मार्च

Tue, 06 Feb 2018 05:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Tue, 06 Feb 2018 05:56 AM IST
विज्ञापन
Thirty Thousand of doctors ready to protest against new medical law, from AIIMS to India Gate

देश की राजधानी दिल्ली में आज 30 हजार से ज्यादा डॉक्टर एकत्र हो चुके हैं। इनमें से आधे डॉक्टर आयुष हैं, जबकि आधे विभिन्न सरकारी अस्पतालों में सेवाएं दे रहे रेजीडेंट डॉक्टर हैं। मंगलवार यानी आज यह सभी नए चिकित्सीय कानून नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) के खिलाफ हल्ला बोलेंगे। इसके तहत आज एम्स के डॉक्टर देश के सबसे बड़े चिकित्सीय संस्थान से पैदल मार्च करते हुए इंडिया गेट पहुंचेंगे।

विज्ञापन


एम्स के डॉक्टर पैदल मार्च करते हुए इंडिया गेट तक पहुंचेंगे
विज्ञापन


वहीं, दोपहर एक बजे लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज से भी डॉक्टरों का एक दल पैदल मार्च करते हुए इंडिया गेट पहुंचेगा। इन सभी एलोपैथी डॉक्टरों ने एनएमसी को खामियों का पिटारा बताया है, जबकि सोमवार सुबह से रामलीला मैदान में डेरा जमाए बैठे आयुष डॉक्टरों ने केंद्र सरकार के नए कानून का स्वागत किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एलोपैथी डॉक्टरों ने एनएमसी को बताया खामियों का पिटारा

इसी गहमागहमी के बीच दिल्ली में डॉक्टरों की भीड़ जुट चुकी है। नए कानून को लेकर डॉक्टर आपस में एक दूसरे के खिलाफ तर्क वितर्क करते हुए एनएमसी की समीक्षा कर रहे हैं। लोकसभा में जल्द ही एनएमसी बिल पेश होने वाला है। 


आयुर्वेदिक डॉक्टरों ने एनएमसी का किया समर्थन

एलोपैथी डॉक्टरों की मांग है कि इस बिल में संशोधन हो, जबकि आयुष डॉक्टर ऐसा नहीं चाहते। यही वजह है कि अगले कुछ दिन दिल्ली में अलग-अलग चिकित्सा पद्घति के डॉक्टरों के बीच गहमागहमी का माहौल देखने को मिल सकता है।

ये भी होंगे मौजूद

एम्स और फेडरेशन ऑफ रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) के डॉक्टरों का समर्थन देते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन ने भी साथ में प्रदर्शन करने की घोषणा कर दी है। एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के प्रेजीडेंट डॉक्टर हरजीत सिंह ने बताया कि दोपहर एक बजे यह रैली एम्स से निकाली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed