फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Thirty investors duped of Rs 32 crore by private firm Maharashtra news and updates

Maharashtra: निजी कंपनी ने तीस निवेशकों से ठगे 32 करोड़, पालघर में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

Fri, 01 Sep 2023 10:29 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 01 Sep 2023 10:29 PM IST
सार

महाराष्ट्र के ठाणे में एक फर्म के मालिक सहित दो लोगों के खिलाफ निवेश पर अच्छे रिटर्न का वादा करके 30 निवेशकों से लगभग 32 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Thirty investors duped of Rs 32 crore by private firm Maharashtra news and updates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे में एक फर्म के मालिक सहित दो लोगों के खिलाफ निवेश पर अच्छे रिटर्न का वादा करके 30 निवेशकों से लगभग 32 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया है। एक पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इंडो पैसिफिक ग्लोबल सर्विसेज कंपनी के मालिक पराग ठक्कर और उसके प्रबंधक सागर चिन्नारमपेल्ली के खिलाफ नारपोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने शिकायत के हवाले से कहा कि जनवरी 2022 और फरवरी 2023 के बीच, आरोपियों ने लोगों को अपनी फर्म में निवेश करने का लालच दिया और निवेश पर 12 फीसदी रिटर्न देने का वादा किया था। आगे बताया कि कुल 30 लोगों ने कंपनी में 50 लाख रुपये से एक करोड़ रुपये तक का पैसा निवेश किया। 
विज्ञापन


आरोपियों ने निवेशकों को प्रॉमिसरी नोट जारी किए और बाद में चेक दिए। लेकिन चेक बाउंस हो गए क्योंकि बैंक खाते पहले ही फ्रीज हो चुके थे। पीड़ितों को जब धोखाधड़ी का पता लगा तो उन्होंने पुलिस में कार्रवाई की और शिकायत दर्ज कराई। लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवी मुंबई में शादी का वादा कर महिला से बार-बार किया दुष्कर्म
एक व्यक्ति ने शादी का वादा करके 32 वर्षीय एक महिला से कथित तौर पर बार-बार दुष्कर्म किया और उसे गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया। इसकी जानकारी, नवी मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को दी। अधिकारी ने कहा कि एक शिकायत के आधार पर, पुलिस ने गुरुवार को आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (2) (एन) (एक ही महिला से बार-बार बलात्कार) और 313 (मां की सहमति के बिना गर्भपात) के तहत अपराध दर्ज किया।

कलंबोली की रहने वाली पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उससे दोस्ती की और शादी करने का वादा किया। उन्होंने बताया कि उसने कथित तौर पर पुणे, ऐरोली, पनवेल और कलंबोली में कई बार महिला से दुष्कर्म किया। अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने महिला को गर्भवती किया और उसे गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया।

मुंबई के होटल ताज में आतंकी हमले की फर्जी कॉल करने वाला गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने दक्षिण मुंबई के प्रतिष्ठित होटल ताज में आतंकी हमले के बारे में फर्जी कॉल करने के आरोप में 36 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि शहर पुलिस के मुख्य नियंत्रण कक्ष को गुरुवार को आतंकी हमले के बारे में एक कॉल मिलने के बाद अपराध शाखा ने जांच शुरू की।

फोन करने वाले ने खुद को गाजियाबाद से मुकेश सिंह बताया और दावा किया कि दो पाकिस्तानी नागरिक होटल ताज को उड़ाने के लिए समुद्री मार्ग से मुंबई में प्रवेश करने वाले हैं। क्राइम ब्रांच की यूनिट 9 ने मुंबई के सांताक्रूज में कॉल करने वाले का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया। 

मुंबई में रेल पटरी पर शिवसेना (यूबीटी) नेता का मिला शव
शिवसेना (यूबीटी) नेता और पूर्व पार्षद सुधीर सयाजी मोरे ने मुंबई के घाटकोपर स्टेशन के पास चलती उपनगरीय ट्रेन के सामने कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि उनका शव शुक्रवार तड़के उपनगरीय मुंबई के घाटकोपर स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिला था। अधिकारी ने कहा, मोरे द्वारा उठाए गए इस चरम कदम के पीछे के सटीक कारण का पता लगाया जा रहा है।

अधिकारी ने कहा, उसे गुरुवार रात करीब 11.30 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) जाने वाली तेज उपनगरीय ट्रेन के सामने कूदते देखा गया। उन्होंने बताया कि कुर्ला रेलवे पुलिस थाने के अधिकारियों ने उस ट्रेन के मोटरमैन का बयान दर्ज किया है जिसके सामने मोरे कूदा था।

रेलवे स्टेशन परिसर पर हुआ हंगामा
महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक रेलवे स्टेशन परिसर में पेशाब करने पर आपत्ति जताने पर रेलवे सुरक्षा बल के एक कर्मी की पिटाई करने के आरोप में एक 43 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।  अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को लगभग 1.15 बजे, एक आरपीएफ जवान ने उस व्यक्ति को देखा, जिसकी पहचान बाद में चंद बादशा अजीज खान के रूप में हुई, जो मुंबई के बाहरी इलाके में नालासोपारा रेलवे स्टेशन पर बुकिंग कार्यालय के पास आराम कर रहा था। जब वर्दीधारी कर्मी ने खान से स्टेशन परिसर को गंदा नहीं करने के लिए कहा, तो आरोपी ने अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार किया और उसकी पिटाई की।

मां के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं पांच महिलाएं
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पांच महिलाएं ने अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं।  बदलापुर में पांच बहनों के नेतृत्व में अंतिम संस्कार जुलूस के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं और नेटिजन्स ने इसकी प्रशंसा की है। 

औरंगाबाद में खेत से 21.18 लाख रुपये के गांजे के पौधे जब्त
पुलिस ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के एक खेत से 21.18 लाख रुपये मूल्य के भांग के पौधे जब्त किए हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि औरंगाबाद ग्रामीण पुलिस की एक टीम ने गुरुवार देर रात सिल्लोड तालुका के शेखपुर गांव में एक खेत पर छापा मारा और पाया कि मक्का, आम और अन्य फसलों के साथ भांग उगाई जा रही थी।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने ज्ञानेश्वर काजले के खेत से 353 किलोग्राम वजन के पौधे जब्त किए, उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित सामग्री की कीमत 21.18 लाख रुपये है। उन्होंने कहा कि किसान के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत अपराध दर्ज किया गया है, जो फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed