फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   third phase voting of west bengal

बंगाल चुनाव: तीसरे चरण की वोटिंग में बम धमाका, एक की मौत

Thu, 21 Apr 2016 10:12 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 21 Apr 2016 10:12 AM IST
विज्ञापन
third phase voting of west bengal
पश्चिम बंगाल चुनाव में पहचान पत्र दिखाती महिलाएं - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण की वोटिंग जारी है। बंगाल से मुर्शिदाबाद जिले के धोमकाल गांव में एक बम धमाके की खबर भी आ रही है। इस धमाके में सीपीआई-एम के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह धमाका टीएमसी की तरफ से किया गया है।

विज्ञापन


तीसरे चरण की यह वोटिंग 62 सीटों के लिए की जा रही है। इस चरण में मुर्शिदाबाद, नदिया, बर्दवान जिलों और उत्तरी कोलकाता में फैली 62 सीटों के लिए 34 महिलाओं समेत कुल मिलाकर 418 उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन


चुनाव के चलते राज्य भर में करीब एक लाख सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है, जिसमें लगभग 75 हजार सीआरपीएफ के जवान हैं। तीसरे चरण का मतदान 16,461 मतदान केन्द्रों पर मतदान होगा। यहां पर करीब 65 लाख महिलाओं समेत कुल 1.4 करोड़ लोग अपने मत का इस्तेमाल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां की सभी सीटों पर तृणमूल कॉन्ग्रेस, कॉन्ग्रेस लेफ्ट गठबंधन और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला हो रहा है। हाल ही में गिरा विवेकानंद फ्लाईओवर इस चरण के चुनाव में सबसे अहम मुद्दा माना जा रहा है।

विस्फोटकों संग पकड़े गए थे 2 लोग

third phase voting of west bengal
बंगाल चुनाव से एक दिन पहले बरामद किया गया विस्फोटक - फोटो : ANI

वोटिंग से एक दिन पहले ही कोलकाता पुलिस ने 2 लोगों को बहुत सारे विस्फोटक के साथ गिरफ्तार किया था। इन लोगों के पास से 105 चीन निर्मित विस्फोटक बरामद किए।

इन लोगों की गिरफ्तारी हावड़ा ब्रिज के पास से हुई है, जब वह ये विस्फोटक लेकर जा रहे थे। चुनाव को लेकर काफी मात्रा में सुरक्षा बल भी तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed