फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Think tank expert says China failed to destroy Dalai Lamas institution

दलाई लामा की संस्था नष्ट करने में विफल रहा चीन, विशेषज्ञों ने तिब्बत को लेकर जताई चिंता

Mon, 07 Jun 2021 03:00 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 07 Jun 2021 03:00 AM IST
सार

  • जेनेवा स्थित तिब्बत ब्यूरो में मानवाधिकार के लिए विशेष रूप से नियुक्त किए गए थिनले चुक्की ने कहा, नए अवतार वाला चीन अब तिब्बत को अपना हिस्सा बनाना चाहता है, जो असल में 1950 के दशक के उसके विस्तारवादी एजेंडे का ही हिस्सा है।

विज्ञापन
Think tank expert says China failed to destroy Dalai Lamas institution
दलाई लामा - फोटो : PTI

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली के एक थिंक टैंक ने कहा है कि दलाई लामा की संस्था नष्ट करने में चीन विफल रहा है। थिंक टैंक लॉ एंड सोसायटी अलायंस की ओर से आयोजित एक वेबिनार में विशेषज्ञों ने तिब्बत को लेकर चिंता जताते हुए कहा, चीन लगातार दलाई लामा की संस्था को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन


करीब एक दशक से 14वें दलाई लामा ने अपनी राजनीतिक भूमिका त्याग दी है और धर्मशाला स्थित केंद्रीय तिब्बती प्रशासन अब राजनीतिक भूमिका निभा रहा है।

जेनेवा स्थित तिब्बत ब्यूरो में मानवाधिकार के लिए विशेष रूप से नियुक्त किए गए थिनले चुक्की ने कहा, नए अवतार वाला चीन अब तिब्बत को अपना हिस्सा बनाना चाहता है, जो असल में 1950 के दशक के उसके विस्तारवादी एजेंडे का ही हिस्सा है। उस वक्त से चीन लगातार दलाई लामा की संस्था को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन


वेबिनार में वाशिंगटन स्थित इंटरनेशनल कैंपेन फॉर तिब्बत की अंतरिम वाइस प्रेसीडेंट टेंचो ग्यास्तो ने कहा,  तिब्बती लोगों और दलाई लामा के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंध हैं। दलाई लामा संस्था को 16वीं सदी में स्थापित किया गया था और 17वीं सदी में पांचवें दलाई लामा के समय राजनीतिक अधिकार भी मिल गए। उन्होंने कहा, चीन लगातार दलाई लामा की छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रहा है और उनके खिलाफ झूठी कहानियां गढ़ रहा है। वह तिब्बत का झूठा इतिहास गढ़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed