फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   these two donkeys best friends are ruling social media with their cuteness watch full video here

दो गधों की दोस्ती इंटरनेट पर कैसे मचा रही है धूम, देखें वीडियो

Mon, 22 Jun 2020 10:38 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 22 Jun 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
these two donkeys best friends are ruling social media with their cuteness watch full video here
इंटरनेट पर वायरल दो गधों की दोस्ती - फोटो : social media

अगर आप जानवरों के शौकीन हैं और आपको जानवरों की आकर्षित करने वाली वीडियो या फोटो देखनी पसंद हैं तो दो गधों की दोस्ती की ये वीडियो आपको खूब पसंद आएगी। फ्लैपजैक और होरासियो नाम के दो गधे इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहे हैं। उन दोनों की गहरी दोस्ती सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखी जा सकती है। 

विज्ञापन


दि डोनकीज सेंचुरी ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज से फ्लैपजैक और होरासियो की एक वीडियो शेयर की है जिसमें वो दोनों एक गोले के आकार वाले खिलौने के साथ खेलते दिखाई दे रहे हैं। इन दोनों की ये दोस्ती इंटरनेट पर लोगों को काफी पसंद आ रही है और तेजी से वायरल भी हो रही है। नीचे दिए गए लिंक पर आप इन दोनों गधों की प्यारी दोस्ती देख सकते हैं।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन



दि डोनकीज सेंचुरी ने इस वीडियो को 18 जून को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया था, इस वीडियो को अब तक 24,000 से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। लगभग एक मिनट की इस वीडियो में 40 से ज्यादा कॉमेन्ट आ गए हैं और 400 से ज्यादा लोगों ने इसे रिट्वीट किया है।

कुछ लोगों ने इन दोनों की दोस्ती को अद्भुत बताया है तो कुछ यूजर्स इसे सच्ची दोस्ती का प्रमाण दे रहे हैं। कई यूजर्स ने वीडियो की तारीफ करते हुए लिखा कि इन दोनों की दोस्ती लोगों के चेहरे पर मुस्कान का कारण बन रही है। एक ने लिखा कि ये वीडियो बहुत प्यारी है और ये दोनों सालों से सच्चे दोस्त दिखाई पड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed