{"_id":"5c5a3ad2bdec22121f030704","slug":"these-top-news-stories-will-be-priority-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर
Wed, 06 Feb 2019 07:09 AM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Wed, 06 Feb 2019 07:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका ने संभाली कमान, लखनऊ में रोड शो से करेंगी यूपी में चुनाव अभियान का आगाज
विज्ञापन
कांग्रेस के लिए आगामी आम चुनाव में प्रभावशाली मानी जा रहीं प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को पार्टी महासचिव के तौर पर अपना पदभार औपचारिक तौर पर संभाल लेंगी। वह उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी की चुनाव तैयारियों का आगाज लखनऊ में रोड शो के जरिये करेंगी।
पढ़ें पूरी खबर
मुजफ्फरनगर कवाल कांड: अदालत आज सुनाएगी फैसला, मामले में 7 लोग हैं आरोपी
कवाल कांड में मलिकपुरा के ममेरे भाइयों सचिन और गौरव की हत्या के केस में अदालत बुधवार को फैसला सुनाएगी। 27 अगस्त 2013 को जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव कवाल में यह दोहरा हत्याकांड हुआ था। एडीजे कोर्ट संख्या-7 में मामले की सुनवाई पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
मनी लांड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा से ईडी आज करेगी पूछताछ
कांग्रेस पार्टी की महासचिव और पूर्वी उत्तरप्रदेश की पार्टी प्रभारी प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा से छह फरवरी को मनी लांड्रिंग मामले में पूछताछ होगी। दिल्ली के जाम नगर हाउस स्थित प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) के दफ्तर में वाड्रा दोपहर बाद पहुंचेंगे।
पढ़ें पूरी खबर
जेएनयू विवाद : चार्जशीट पर दिल्ली पुलिस ने सरकार से नहीं किया संपर्क, सुनवाई आज
जेएनयू नारेबाजी विवाद में कोर्ट में दाखिल चार्जशीट मामले पर दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस आमने-सामने आ गई है। चार्जशीट पर अनुमति के लिए दिल्ली पुलिस ने दिल्ली सरकार से कोई संपर्क नहीं साधा है और न ही अनुमति देने के लिए पत्र लिखा है। जेएनयू देशद्रोह मामले में बुधवार को कोर्ट में सुनवाई है।
पढ़ें पूरी खबर
'हरमन सेना' की निगाह एक और सीरीज जीत पर, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टी-20 आज
न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम वनडे में हार के बावजूद भारतीय महिला क्रिकेट टीम बुधवार को तीन टी-20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में जीत का लक्ष्य लेकर उतरेगी। मिताली राज की अगुआई में भारतीय टीम ने महिला वनडे चैंपियनशिप 2-1 से जीती थी।
पढ़ें पूरी खबर