फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   These states and union territories have imposed lockdown know how long the ban will remain in force

कोरोना से जंग: इन राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में लॉकडाउन, जानें कब तक लागू रहेगा प्रतिबंध

Sun, 16 May 2021 09:56 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sun, 16 May 2021 09:56 AM IST
सार

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने कोरोना वायरस की चेन को तोड़ने के लिए अपने यहां अलग-अलग तरह के प्रतिबंधों को लागू कर रखा है, जिसका सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। 

विज्ञापन
These states and union territories have imposed lockdown know how long the ban will remain in force
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

देशभर में व्याप्त कोरोना महामारी के कारण बड़ी संख्या में लोग इस घातक बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से विभिन्न राज्यों ने अपने यहां अलग-अलग तरह के प्रतिबंध को लागू किया हुआ है। किसी प्रदेश में संपूर्ण लॉकडाउन लागू है तो कहीं पर मिनी-लॉकडाउन से काम चलाया जा रहा है जबकि कुछ राज्य नाइट कर्फ्यू लागू कर कोरोना के मामलों को नियंत्रित करने में लगे हुए हैं।

विज्ञापन


पाबंदियों का सकारात्मक असर
इन पाबंदियों का सकारात्मक असर भी देखने को मिल रहा है। कई राज्यों में अब कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है। साथ ही मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़ी है। यहां जानें कि किन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने कोरोना वायरस की चेन तोड़ने के लिए अपने यहां प्रतिबंध लागू कर रखा है। 

विज्ञापन
  • दिल्ली में 19 अप्रैल से 17 मई तक लॉकडाउन है।
  • हरियाणा, जहां 3 मई से सात दिन का लॉकडाउन था, वहां इसे 17 मई तक बढ़ा दिया गया है।
  • बिहार ने 4 मई को 15 मई तक लॉकडाउन लगाया था जिसे अब 25 मई तक बढ़ा दिया गया है।
  • ओडिशा में 5 मई से 19 मई तक 14 दिनों का लॉकडाउन है।
  • राजस्थान ने राज्य में 10 से 24 मई तक सख्त लॉकडाउन लगाया है।
  • झारखंड ने सख्त प्रावधानों के साथ लॉकडाउन जैसी पाबंदियों को 27 मई तक बढ़ा दिया है।
  • छत्तीसगढ़ सरकार ने सभी 28 जिलों में अधिकारियों को कोविड-19 लॉकडाउन का विस्तार 31 मई तक करने के लिए कहा है।
  • पंजाब ने सप्ताहांत लॉकडाउन और 15 मई तक रात के कर्फ्यू जैसे उपायों के अलावा व्यापक पाबंदियां लगायी हैं।
  • चंडीगढ़ प्रशासन ने रात और सप्ताहांत कर्फ्यू पाबंदियां 18 मई तक बढ़ा दी हैं।
  • मध्य प्रदेश ने केवल आवश्यक सेवाओं की अनुमति के साथ 17 मई तक 'जनता कर्फ्यू' लगाया है, जबकि जिले इसे बढ़ाने के लिए अधिकृत हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • गुजरात ने 11 मई को 36 शहरों में रात के कर्फ्यू और अन्य दिन के समय की पाबंदियों को 18 मई तक बढ़ा दिया।
  • महाराष्ट्र ने लॉकडाउन जैसी पाबंदियां 1 जून तक बढ़ा दी हैं।
  • गोवा सरकार ने 9 मई से 24 मई तक कर्फ्यू लगाया है।
  • पश्चिम बंगाल सरकार ने 16 मई से 30 मई तक पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है।
  • असम ने 12 मई को राज्य के शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में सभी कार्यालयों, धार्मिक स्थलों और साप्ताहिक बाजारों को 15 दिनों के लिए बंद करने का आदेश दिया था, इसके अलावा अपराह्न 2 बजे से सुबह 5 बजे तक लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया है।
  • नागालैंड ने 14 मई से 21 मई तक सप्ताह भर के लिए पूर्ण लॉकडाउन लागू किया है।
  • मिजोरम ने आइजोल और अन्य जिला मुख्यालयों में 10 मई से लागया गया लॉकडाउन को 24 मई तक बढ़ा दिया है।
  • अरुणाचल प्रदेश ने शनिवार से पूरे महीने के लिए शाम 6.30 बजे से सुबह 5 बजे तक रात का कर्फ्यू लगाया है।
  • मणिपुर सरकार ने 8 मई से 17 मई तक सात जिलों में कर्फ्यू लगा दिया है।
  • मेघालय ने सबसे अधिक प्रभावित पूर्वी खासी हिल्स जिले में लॉकडाउन 24 मई तक बढ़ा दिया है।
  • सिक्किम सरकार ने 17 मई से 24 मई तक पूरे राज्य में पूर्ण लॉकडाउन करने का फैसला किया।
  • जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने 17 मई तक लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगा दी हैं।
  • उत्तराखंड ने 11 मई से 18 मई तक सख्त कोविड कर्फ्यू लगाया है।
  • हिमाचल प्रदेश ने राज्य में कोरोना वायरस के चलते लागू कर्फ्यू 26 मई तक बढ़ा दिया है।
  • केरल ने राज्य में 8 मई से लागू पूर्ण लॉकडाउन 23 मई तक बढ़ा दिया है।
  • तमिलनाडु में 10 मई से 24 मई तक लॉकडाउन है।
  • पुडुचेरी ने लॉकडाउन को 10 मई से 24 मई तक बढ़ा दिया है।
  • तेलंगाना ने 12 मई से 10 दिनों का लॉकडाउन लागू किया है।
  • आंध्र प्रदेश ने 18 मई तक दोपहर 12 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed