फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   These seven agencies will reduce the risk of cybercrime, Israel will help

साइबर क्राइम के जोखिम को कम करेंगी ये सात एजेंसियां, इस्राइल करेगा मदद

Tue, 19 Nov 2019 08:34 PM IST
Trainee Trainee डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली  
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली   Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 19 Nov 2019 08:34 PM IST
विज्ञापन
These seven agencies will reduce the risk of cybercrime, Israel will help
साइबर क्राइम - फोटो : Demo

देश में बढ़ते साइबर क्राइम से निपटने और इसके जोखिम को कम करने के मकसद से केंद्र सरकार एक मजबूत तंत्र स्थापित करने जा रही है। इसका नाम 'भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र' (14सी) रखा गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसके लिए मंजूरी दे दी है। साइबर क्राइम से जुड़े सभी मामले इसी केंद्र द्वारा हल किए जाएंगे। इस सेंटर में सात एजेंसियां काम करेंगी।

विज्ञापन


सेंटर की स्थापना से लेकर इसके काम शुरु करने तक इजरायल सभी तरह की तकनीकी मदद देगा। इसमें नेशनल साइबर क्राइम थ्रेट ऐनालेटिक्स यूनिट, नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल, साइबर क्राइम इकोसिस्टम मेनेजमेंट यूनिट, नेशनल साइबर क्राइम ट्रेनिंग सेंटर, नेशनल साइबर क्राइम रिसर्च एंड इनोवेशन सेंटर और प्लेटफोर्म फॉर ज्वाइंट साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन टीम शामिल रहेगी।
विज्ञापन

 

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी ने मंगलवार को लोकसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा, भारत को बढ़ते साइबर हमलों के खिलाफ अपनी रक्षा करने के लिए खुद को मजबूत करने की जरूरत है। साइबर अपराधों के जोखिम को कम करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक रणनीति तैयार करनी जरूरी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


यही वजह रही कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 'भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र' 14सी की स्थापना को मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार ने निगरानी जैसे खतरे के विश्लेषण और साइबर सुरक्षा में अनुसंधान एवं विकास पर खास ध्यान दिया है। गृह मंत्रालय, साइबर अपराध के खिलाफ लड़ाई में एक नोडल बिंदु के रूप में काम करेगा।


भरतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र, कानून प्रवर्तन एजेंसियों की अनुसंधान, उनकी समस्याओं और जरूरतों की पहचान कर उन्हें नई प्रौद्योगिकियों से लैस फोरेंसिक टूल मुहैया कराएगा। इसमें विदेशों के अनुसंधान संस्थानों की मदद भी ली जाएगी। भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र, साइबर अपराधों पर अन्य देशों के साथ पारस्परिक कानूनी सहायता-संधियों के कार्यान्वयन से संबंधित सभी तरह की गतिविधियों का समन्वय करेगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed