{"_id":"5bf89b7abdec2241ae4f50ed","slug":"these-news-will-be-under-focus-today-updates-will-be-available-on-amarujala-dotcom","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अमर उजाला डॉट कॉम पर मिलेगा अपडेट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अमर उजाला डॉट कॉम पर मिलेगा अपडेट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 24 Nov 2018 05:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मसभा के लिए नौ लाख 60 हजार वर्ग फीट का मैदान, दो लाख रामभक्तों के आने का दावा
विज्ञापन
संघ व विहिप ने धर्मसभा को ऐतिहासिक बनाने में पूरी ताकत झोंक दी है। सभा में करीब दो लाख रामभक्तों को जुटाने का लक्ष्य है। इसको लेकर विहिप व संघ सहित भाजपा की टीम पूरी ताकत से जुटी है। धर्मसभा के लिए नौ लाख 60 हजार वर्ग फीट का मैदान तैयार है।
पढ़ें पूरी खबर
सीमा वार्ता के लिए चीन पहुंचे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एएसए) अजीत डोभाल शुक्रवार को चीन पहुंचे। डोभाल शनिवार को भारत-चीन सीमा वार्ता के 21वें दौर की बैठक में हिस्सा लेंगे। डोभाल और चीनी स्टेट काउंसलर व विदेश मंत्री वांग यी के बीच सिचुआन प्रांत के डुजियांग शहर में वार्ता होनी है।
विज्ञापन
पढ़ें पूरी खबर
द्विपक्षीय संबंध मजबूत बनाने के लिए मालदीव के विदेश मंत्री आज आएंगे भारत
भारत और मालदीव के बीच द्विपक्षीय संबंध को मजबूत बनाने के मकसद से इस द्वीपीय देश के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद चार दिवसीय दौर पर शनिवार को भारत आ रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ उनकी विस्तार से बातचीत होगी।
विज्ञापन
पढ़ें पूरी खबर
ट्रेजरी घोटाले को लेकर गरमाई बिहार की सियासत, तेजस्वी बोले- मुख्यमंत्री नीतीश शामिल
सीएजी की रिपोर्ट से बिहार में एक और घोटाले का पता चला है। रिपोर्ट के अनुसार मुजफ्फरपुर और दरभंगा के नजारत कार्यालय से मिलीभगत के कारण वित्तीय गड़बड़ी सामने आई है। यहां दो अरब 33 करोड़ 23 लाख की अवैध निकासी का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के सामने आने के बाद इस मामले में बिहार सरकार के रुख को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
पढ़ें पूरी खबर
जम्मू-कश्मीर: पंचायत चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग आज, 358 सरपंच और 1652 पंच सीटों पर मतदान
प्रदेश में पंचायती चुनाव के तीसरे चरण के लिए आज वोट पड़ेंगे। 358 सरपंच और 1652 पंच सीटों के लिए कुल 5239 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। सरंपच हलकों के लिए 423592, जबकि पंच सीटों के लिए 270668 वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर