{"_id":"5bf87e60bdec2241871fed95","slug":"big-scam-reported-in-bihar-heresy-over-treasury-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेजरी घोटाले को लेकर गरमाई बिहार की सियासत, तेजस्वी बोले- मुख्यमंत्री नीतीश शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेजरी घोटाले को लेकर गरमाई बिहार की सियासत, तेजस्वी बोले- मुख्यमंत्री नीतीश शामिल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Sat, 24 Nov 2018 03:56 AM IST
विज्ञापन
नीतीश कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएजी की रिपोर्ट से बिहार में एक और घोटाले का पता चला है। रिपोर्ट के अनुसार मुजफ्फरपुर और दरभंगा के नजारत कार्यालय से मिलीभगत के कारण वित्तीय गड़बड़ी सामने आई है। यहां दो अरब 33 करोड़ 23 लाख की अवैध निकासी का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के सामने आने के बाद इस मामले में बिहार सरकार के रुख को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीतीश राज्य की तमाम ट्रेजरी को लुटवा रहे हैं। मांझी ने राज्य के राजस्व को बचाने के लिए बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट में लिखा कि बिहार में 233 करोड़ का एक और घोटाला, सभी जिलों का ऑडिट आने पर हो सकता है अब तक का सबसे बड़ा घोटाला।