{"_id":"5c64c3d1bdec2273a67ca44b","slug":"these-main-news-stories-will-be-kept-under-focus-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर
Thu, 14 Feb 2019 06:56 AM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Thu, 14 Feb 2019 06:56 AM IST
विज्ञापन
अधिकारों की लड़ाई: दिल्ली का बॉस कौन, सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट वृहस्पतिवार को दिल्ली में अफसरों पर नियंत्रण और भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के अधिकार क्षेत्र जैसे मसलों पर अपना फैसला सुनाएगा। गत वर्ष एक नवंबर को न्यायमूर्ति एके सिकरी की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस मामले पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।
पढ़ें पूरी खबर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आएंगे बिजनौर, सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम
बिजनौर के कालागढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज होने वाले आगमन को लेकर बुधवार को पुलिस और प्रशासन की तैयारियां जोरों पर रहीं। भिक्कावाला के सेंट मेरी इंटर कॉलेज में बनाए गए हेलीपैड पर वायुसेना के हेलीकाप्टर उतार कर लैंडिंग का पूर्वाभ्यास किया गया।
विज्ञापन
पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
शरद पवार लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, आज हो सकता है औपचारिक एलान
चुनावी राजनीति से संन्यास ले चुके एनसीपी प्रमुख शरद पवार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। माना जा रहा है कि वह महाराष्ट्र के सोलापुर की माढ़ा सीट से मैदान में उतर सकते हैं। यह सीट साल 2009 से एनसीपी के पास है। विजय सिंह मोहिते पाटिल मौजूदा सांसद हैं।
पढ़ें पूरी खबर
गुर्जर आंदोलन से रेलयात्रियों की परेशानी बढ़ी, आज 24 ट्रेनें रहेंगी रद्द
गुर्जर आंदोलन ने ट्रेनों का पहिया थाम लिया है। अपनी मांगों को लेकर रेलवे ट्रैक पर आंदोलनकारियों के डटे रहने के कारण दिल्ली-मुंबई वाया कोटा रूट पर ट्रेनों का संचालन ठप हो गया है। कुछ ट्रेनें वाया जयपुर होकर कोटा फिर मुंबई-दिल्ली के बीच आवागमन कर रही थीं, तो बुधवार को यह रूट भी बंद कर दिया गया।
पढ़ें पूरी खबर
एएमयू में तनाव, छात्रसंघ अध्यक्ष समेत 14 पर देशद्रोह का मुकदमा, 8 निलंबित
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में मंगलवार को सांसद असदुद्दीन ओवैसी के दौरे का विरोध कर रहे एएमयू के एक छात्र गुट व उनके समर्थक भाजयुमो नेताओं और एएमयू छात्रों में हुए झगड़े और हंगामे के बाद पुलिस ने एएमयू छात्रसंघ अध्यक्ष सहित 14 लोगों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया है।
पढ़ें पूरी खबर