फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   these global indians are making a name for themselves in the new world

दुनिया में भारत का नाम रोशन कर रहे ये सितारे

Thu, 02 Jan 2020 04:27 PM IST
Rama Solanki रमा सोलंकी
Updated Thu, 02 Jan 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
सार
सुंदर पिचाई ने गूगल क्रोम के लॉन्च में निभाई थी अहम भूमिका और छू लिया आसमान।
सौम्या स्वामीनाथन डब्लूएचओ में इस सर्वोच्च पद पर पहुंचने वाली पहली भारतीय है।
लक्ष्मी एन मित्तल एशिया के सबसे रईस लोगों में एक हैं।
अमेरिकी सीनेटर कमला हैरिस कैलिफॉर्निया की अटॉर्नी जनरल बनने वाली पहली महिला हैं।
loader
these global indians are making a name for themselves in the new world
वो हस्तियां जिन पर भारत को है नाज  - फोटो : Amar ujala

विस्तार

सुंदर पिचाई, सत्या नडेला और कमला हैरिस, ये वो नाम है जिन्होंने दुनिया में भारत के नाम को रोशन ही नहीं किया बल्कि अपने संकल्प और काम के प्रति समर्पण से खुद को साबित भी किया है। सुंदर पिचाई ने गूगल के क्रोम ब्राउजर के लॉन्च में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वहीं कमला हैरिस कैलिफॉर्निया से सीनेटर हैं। इससे पहले वो जिले की पहली महिला अटॉर्नी भी बनीं थीं। आइए आपको ऐसे भारतीयों के बारे में बताएं जिन्होंने दुनिया में अपनी पहचान बनाई और देश का नाम भी रौशन किया।

सुंदर पिचाई ने गूगल क्रोम के लॉन्च में निभाई थी अहम भूमिका और छू लिया आसमान

सुंदर पिचाई
सुंदर पिचाई - फोटो : Amar Ujala

सुंदर पिचई: गूगल सीईओ बनने वाले पहले भारतीय और अब गूगल की पेरेंटिंग कंपनी अल्फाबेट के मुखिया भी हैं। सुंदर मानते हैं कि एक सीईओ, कंपनी का चीफ एथिक्स ऑफिसर भी होता है। उनका मानना है कि निजता किसी के लिए भी लग्जरी नहीं होनी चाहिए।

सौम्या स्वामीनाथन

डॉ सौम्या स्वामीनाथन
डॉ सौम्या स्वामीनाथन - फोटो : Amar ujala

सौम्या स्वामीनाथन विश्व स्वास्थ्य संगठन की मुख्य वैज्ञानिक हैं। डब्लूएचओ की उप-महानिदेशक है। वो डब्लूएचओ में इस सर्वोच्च पद पर पहुंचने वाली पहली भारतीय हैं। सौम्या स्वामीनाथन का जन्म 2 मई 1959 को चेन्नई में हुआ था और उन्होंने पुणे (महाराष्ट्र) के सशस्त्र सेना मेडिकल कॉलेज से स्नातक किया। बाल रोग विशेषज्ञ सौम्या स्वामीनाथन ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान से एमडी की डिग्री भी हासिल की है। सौम्या देश की मशहूर बाल रोग विशेषज्ञ भी हैं और क्लिनिकल केयर और रिसर्च में उनका अनुभव 30 साल का है।

अनीश कपूर

अनीश कपूर
अनीश कपूर - फोटो : Amar Ujala

अनीश कपूर भारतीय मूल के ब्रिटिश शिल्पकार हैं। ब्रिटेन की सरकार ने अनीश कपूर को 2013 में नाइटहुड की उपाधि दी और भारत सरकार ने 2012 में पद्म विभूषण की उपाधि दी थी।

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ

सत्या नडेला
सत्या नडेला - फोटो : Amar Ujala

सत्या नडेला: माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ नडेला ने कंपनी को एक ट्रिलियन डॉलर से अधिक के बाजार पूंजीकरण के साथ दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बना दिया है।

अमेरिकी सीनेटर कमला हैरिस

कमला हैरिस
कमला हैरिस - फोटो : Amar Ujala
कमला हैरिस: हैरिस कैलिफॉर्निया की अटॉर्नी जनरल बनने वाली पहली महिला थीं। कमला हैरिस अमेरिकी सीनेटर बनने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी हैं।

शांतनु नारायण

शांतनु नारायण
शांतनु नारायण - फोटो : Amar Ujala
शांतनु नारायण: नारायण 2007 में एडोब इंक के सीईओ बने थे। उन्हें 2019 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उन्हें सिलिकॉन वैली का पांचवां सबसे अच्छा सीईओ चुना गया।

गोपीचंद पी हिंदूजा

गोपीनाथ पी हिंदुजा
गोपीनाथ पी हिंदुजा - फोटो : Amar Ujala
गोपीचंद पी हिंदूजा- ये हिंदूजा ग्रुप के सह-अध्यक्ष हैं। अपने भाई के साथ ये ब्रिटेन के सबसे रईस व्यक्ति हैं।

अजयपाल सिंह बंगा विश्व की प्रमुख क्रेडिट कार्ड कंपनी मास्टरकार्ड के अध्यक्ष हैं।

अजय बंगा
अजय बंगा - फोटो : Amar Ujala

अजय बंगा: मास्टरकार्ड के सीईओ अजय बंगा को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने साइबर सिक्युरिटी समिति का सदस्य नियुक्त किया था। अजयपाल सिंह बंगा विश्व की प्रमुख क्रेडिट कार्ड कंपनी मास्टरकार्ड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। प्रतिष्ठित मैगजीन हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू द्वारा वर्ष 2014 में जारी विश्व के 100 सर्वश्रेष्ठ मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की सूची में अजय बंगा का नाम भी शामिल था। वे इस सूची में 64वें स्थान पर रहे थे। वे इस सूची में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय मूल के व्यक्ति हैं।

रघुराम राजन आरबीआई के पूर्व गर्वनर

रघुराम राजन
रघुराम राजन - फोटो : Amar Ujala

रघुराम राजन भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर रह चुके हैं। वे इस समय शिकागो बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर हैं।

गोपीनाथ

गीता गोपीनाथ
गीता गोपीनाथ - फोटो : Amar Ujala

गीता गोपीनाथ: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष आईएमएफ के शीर्ष पद पर पहुंचने वाली पहली महिला हैं गीता गोपीनाथ। आईएमएफ की प्रमुख क्रिस्टिना लगार्डे ने उन्हें दुनिया के सबसे अच्छे अर्थशास्त्रियों में से एक बताया।

लक्ष्मीनिवास मित्तल

लक्ष्मी एन मित्तल
लक्ष्मी एन मित्तल - फोटो : Amar Ujala
लक्ष्मीनिवास मित्तल- आर्सेलरमित्तल के चेयरमैन और सीईओ हैं। मित्तल एशिया के सबसे रईस लोगों में एक हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed