{"_id":"5c6df605bdec220f12209f34","slug":"these-big-stories-will-be-under-focus-today-amarujala-com","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अपडेट मिलेगा अमर उजाला डॉट कॉम पर
Thu, 21 Feb 2019 06:21 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Thu, 21 Feb 2019 06:21 AM IST
विज्ञापन
Top News
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कोरिया: दो दिवसीय दौरे के लिए सियोल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर दक्षिण कोरिया के सियोल पहुंच गए हैं। बता दें कि रवानगी से पहले प्रधानमंत्री ने दक्षिण कोरिया को मूल्यवान मित्र और मेक इन इंडिया, स्वच्छ भारत, स्टार्ट अप इंडिया जैसे कार्यक्रमों में विशेष सामरिक साझीदार बताया।
पढ़ें पूरी खबर-
एलओसी पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, सेना को हां का इंतजार
पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए सेना पूरी तरह तैयार है। बस एलओसी पर तैनात जवानों व अधिकारियों को हां का इंतजार हैं। राजोरी, पुंछ से सटे पीओके में कोटली, मीरपुर, कुरेटा पर सेना बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर चुकी है। वहीं, पाकिस्तानी सेना ने भी अपनी तरफ सैनिकों की तैनाती में इजाफा किया है। सूत्रों का कहना है कि भारतीय सेना पाकिस्तान के घर में घुसकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम देगी।
विज्ञापन
पढ़ें पूरी खबर-
लोकसभा चुनाव से पहले तबादलों का दौर जारी, अब बदले 17 आईएएस व 15 आईपीएस अफसर
लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से तबादलों का दौर जारी है। इस कड़ी में बुधवार को 17 आईएएस व 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। योगी सरकार ने कुछ दिन पहले ही 26 पीसीएस, 64 आईएएस और 13 जिलों के कप्तानों का भी तबादला किया था।
पढ़ें पूरी खबर-
इस साल 9 लाख क्लासरूम डिजिटल बोर्ड से जुड़ेंगे, प्रकाश जावडेकर की घोषणा
2019 से नौ लाख क्लासरूम डिजिटल बोर्ड से जुड़ जाएंगे। केंद्र सरकार अप्रैल सत्र से स्कूलों को ऑपरेशन डिजिटल बोर्ड से जोड़ने जा रही है। इसमें डेढ़ लाख सरकारी स्कूलों के सात लाख क्लास रूम और 300 विश्वविद्यालयों के दो लाख क्लासरूम डिजिटल होंगे। नौंवी, दसवीं, 11वीं,12वीं कक्षा, स्नातक व स्नातकोत्तर प्रोग्राम के छात्र डिजिटल बोर्ड से पढ़ेंगे। योजना 2022 तक पूरी होगी, जिसमें सात से दस हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।
पढ़ें पूरी खबर-
तमिलनाडु: भाजपा-अन्नाद्रमुक से मुकाबले के लिए डीएमके-कांग्रेस में गठबंधन
भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने भी तमिलनाडु में बड़ी पार्टी से गठबंधन कर लिया है। कांग्रेस यहां डीएमके के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। समझौते के तहत डीएमके ने तमिलनाडु में कांग्रेस को 9 और पुडुचेरी में एक सीट दी है। डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी।
पढ़ें पूरी खबर-
कालिंदी एक्सप्रेस धमाकाः जैश एजेंट का खत, पीएम मोदी को लेकर दी यह धमकी
कानपुर से 40 किमी दूर बर्राजपुर (शिवराजपुर) रेलवे स्टेशन पर बुधवार देरशाम कालिंदी एक्सप्रेस (14723) की जनरल बोगी के शौचालय के पास जोरदार धमाका हुआ। धमाके से शौचालय और बैटरी बैकअप बॉक्स के परखचेे उड़ गए। बोगी में भी थोड़ा नुकसान हुआ। कोई हताहत नहीं हुआ। धमाके से ट्रेन और स्टेशन पर हड़कंप मच गया। यात्री उतर कर भागने लगे।