फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   There will soon be a gallery on Prime Minister Narendra Modi in Museum

Pradhanmantri Sangrahalaya: संग्रहालय में पीएम मोदी पर जल्द होगी एक गैलरी, 2023 में लोगों के लिए खोला जाएगा

Thu, 27 Oct 2022 10:49 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 27 Oct 2022 10:49 PM IST
सार

संस्कृति मंत्रालय ने एक बयान में कहा, संग्रहालय में मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक नई गैलरी जोड़ी जा रही है। इसे जनवरी 2023 में जनता के लिए खोला जाना प्रस्तावित है। 

विज्ञापन
There will soon be a gallery on Prime Minister Narendra Modi in Museum
प्रधानमंत्री संग्रहालय का टिकट लेते मोदी (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री संग्रहालय में जल्द ही मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी एक गैलरी होगी। इस गैलरी को जनवरी 2023 में लोगो के लिए खोला जाएगा। संस्कृति मंत्रालय ने गुरुवार यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि अगले महीने देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम के उद्घाटन एपिसोड के साथ एक लाइट और साउंड शो करने का भी प्लान है। 

विज्ञापन


संस्कृति मंत्रालय ने एक बयान में कहा, संग्रहालय में मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक नई गैलरी जोड़ी जा रही है। इसे जनवरी 2023 में जनता के लिए खोला जाना प्रस्तावित है। 
विज्ञापन

 
इस संग्रहालय का राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, वित्त मंत्री और अन्य केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों, राज्य के मुख्यमंत्रियों, उच्च न्यायपालिका के सदस्यों, राजनयिकों व अन्य गणमान्य व्यक्तियों समेत प्रमुख राष्ट्रीय नेताओं ने दौरा किया है। मंत्रालय ने प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों द्वारा उनकी यात्राओं के बाद गई गई टिप्पणियों को भी सूचीबद्ध किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, ये बेहद प्रभावशाली ढंग से डिजाइन किया गया है। प्रधानमंत्री संग्रहालय पूर्व प्रधानमंत्रियों और राष्ट्रीय नेताओं के विशिष्ट योगदान का एक कलात्मक स्मारक है। इसके साथ-साथ ये स्वतंत्र भारत की प्रगति का एक कालातीत भंडार है।  

वहीं, पूर्व-उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा, संग्रहालय देश के राष्ट्रीय नेतृत्व में विविधता को दिखाता है और उसका सम्मान करता है। नायडू ने कहा, ये हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व में विविधता को दिखाता है और उसका सम्मान करता है और इस तरह समावेश का संदेश देता है, जो हमारे जैसे जीवंत लोकतंत्र के लिए महत्वपूर्ण है। 
 
संस्कृति मंत्रालय ने कहा, ऑगमेंटेड रिएलिटी और वर्चुअल रिएलिटी के इस्तेमाल ने इसकी अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी आधारित सामग्री के अनुभव को रोमांचक बनाया है। इस समावेशी प्रयास का उद्देश्य युवा पीढ़ी को हमारे सभी प्रधानमंत्रियों की नेतृत्वकारी भूमिका के प्रति संवेदनशील बनाना है। 


मंत्रालय ने कहा, शैक्षणिक संस्तान अपने छात्रों को इस संग्रहालय लाने की व्यवस्था करते रहे हैं। 15 अक्तूबर, 2022 को दस स्कूलों के 2044 छात्र-छात्राओं ने यहां का भ्रमण किया। इस संग्रहालय के कर्मचारियों द्वारा स्कूलों से आने वाले समूहों पर विशेष ध्यान देते हुए यहां का ज्ञानवर्धक दौरा कराया जाता है। 
  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed