फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   There will be a time when everyone will wish to leave UP

कैराना विवाद पर बोलीं मेनका, ऐसा समय आएगा जब यूपी में कोई नहीं रहना चाहेगा

Mon, 13 Jun 2016 12:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 13 Jun 2016 12:36 PM IST
विज्ञापन
There will be a time when everyone will wish to leave UP
हिंदुओं के पलायन पर बोलीं मेनका गांधी - फोटो : ANI

केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने यूपी के कैराना विवाद पर चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि अगर यही हाल रहा है तो एक ऐसा समय भी आ जाएगा जब यूपी में कोई नहीं रहना चाहेगा। उनका यह बयान कैराना में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और सैकड़ों परिवारों के घर छोड़कर चले जाने की खबरों के संदर्भ में आया है।

विज्ञापन


महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने यूपी सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यूपी सरकार में कानून व्यवस्था बिल्कुल चरमरा गई है। राज्य में गुंडों का राज है और अखिलेश सरकार उन पर नकेल कसने में नाकाम रही है। ऐसे में कैराना से 300 से ज्यादा हिंदु परिवारों का पलायन इस ओर इशारा करता है कि आगे एक ऐसा भी समय आयेगा जब सब यूपी छोड़कर जाना चाहेंगे। यहां पर कोई सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऐसा कोई भी दिन नहीं होता जिस दिन मुझे 10 से 15 फोन न आए जिसमें लोग यह शिकायत करते हैं कि उनकी लड़की का अपहरण हो गया और पुलिस उनकी मदद नहीं कर रही। कोई फोन करके बताता है कि गायों को चुराकर ले जाया जा रहा है और उसमें पुलिस भी शामिल है। यहां पर कोई भी सुरक्षित नहीं है। इसके अलावा गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि राज्य सरकार को इस घटना की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और केंद्र सरकार उनकी हर संभव मदद करेगी।

क्या है पूरा मामला?

There will be a time when everyone will wish to leave UP
कैराना गांव

दरअसल, हाल ही में यूपी के शामली से सांसद हुकुम सिंह ने सूची जारी कर दावा किया था कि कैराना से 346 हिंदू परिवारों ने गुंडागर्दी से बनी दहशत के कारण पलायन किया। उनके इस खुलासे से एक बार फिर राजनीति गरमा गई।

बीते बुधवार को नगरपालिका परिषद शामली के सभाकक्ष में पत्रकारों से वार्ता में कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने बताया कि पूर्व में उन्हें 250 हिंदू परिवारों के पलायन की जानकारी थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को लगाकर सूची तैयार कराई। जिसमें 346 हिंदू परिवारों का पलायन सामने आया।

हुकुम सिंह ने कहा कि कैराना के हालात पहले ऐसे नहीं थे, लेकिन जब से प्रदेश में सपा सरकार बनी है, तब से गुंडागर्दी चरम पर है। बदमाशों ने कैराना में रंगदारी न देने पर व्यापारियों की हत्या की, लूटपाट की गई। यही नहीं कैराना के आसपास के गांवों में बहू बेटियों की इज्जत भी सुरक्षित नहीं रही। इसका नतीजा है कि बीते तीन साल के भीतर ही कैराना से बड़े पैमाने पर लोगों ने पलायन किया।

सुनिए क्या बोलीं मेनका गांधी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed