{"_id":"57a33acf4f1c1b035c2b87f8","slug":"there-will-be-a-meeting-tomorrow-bjp-on-next-gujarat-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल हो सकता है गुजरात के सीएम पर फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कल हो सकता है गुजरात के सीएम पर फैसला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 04 Aug 2016 06:26 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
गुजरात में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर कयासों की जोर-आजमाइश खूब हो रही है, इसी बीच बीजेपी नेता और विधायक विजय रूपानी को सीएम बनाए जाने को लेकर बीजेपी विचार कर सकती है, ऐसी खबरें भी हैं। इस पर खुद विजय रूपानी ने मीडिया को जानकारी दी कि कल यानी शुक्रवार को पार्टी की बैठक सीएम को लेकर फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मीटिंग में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह दो अन्य ऑवजर्वर के साथ होंगे।
विज्ञापन
बता दें कि हाल ही में आनंदीबेन पटेल ने उम्र का हवाला देते हुए गुजरात के सीएम पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने कहा था कि वे 75 वर्ष की हो चुकी हैं और सीएम की जिम्मेदारी संभालने में असहज महसूस कर रही हैं, इसलिए पार्टी को नया सीएम बनाना चाहिए।
विज्ञापन
बता दें कि मीडिया में खबरें ये भी रही हैं कि आनंदीबेन पटेल के सीएम पद से इस्तीफे की वजह उनकी उम्र नहीं, बल्कि अमित शाह के साथ चलती अनबन है।
जो भी हो, यूपी में चुनाव नजदीक हैं, और अमित शाह पूरी ताकत के साथ यूपी के चुनाव की तैयारियों में लगे हैं, ऐसे में गुजरात का सीएम चुनना कहीं उनके लिए सिरदर्द न बन जाए।
विज्ञापन