फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   There should be a strong punishment for breaking a currency note or writing something on it.

अमर उजाला पोल: भारत में भी करेंसी नोट फाड़ने या उस पर कुछ लिखने पर हो सजा का प्रावधान 

Sat, 11 Aug 2018 08:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 11 Aug 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
There should be a strong punishment for breaking a currency note or writing something on it.

नेपाल सरकार ने नोटों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए नया कानून पारित किया है। जो कि 18 अगस्त से लागू होगा। इस कानून के तहत नोट पर कुछ लिखने, उसे फाड़े, जलाने या फिर उसपर लाइन आदि खींचने पर तीन माह तक की जेल की सजा हो सकती है। 

विज्ञापन


साथ ही पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लग सकता है। सरकार के बयान के मुताबिक क्रिमिनल प्रोसिजर एक्ट के तहत सजा और जुर्माने का प्रावधान रखा गया है। इसके तहत देश के करंसी नोट और सिक्के दोनों आते हैं। 
विज्ञापन


नियम को सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को नेपाल राष्ट्र बैंक, सेंट्रल बैंक ने अपनी सभी शाखाओं को निर्देश दिए हैं। एनआरबी नोट प्रबंधन विभाग के अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि ऐसा करने से मुद्रा के जीवनकाल को बढ़ाने में मदद मिलेगी। इससे एनआरबी को भी बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या भारत में भी करेंसी नोट फाड़ने या उस पर कुछ लिखने पर कड़ी सजा का प्रावधान होना चाहिए?' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 


कुल 3739 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 80.74 फीसदी (3019 वोट) पाठकों ने माना कि भारत में भी करेंसी नोट फाड़ने या उस पर कुछ लिखने पर कड़ी सजा का प्रावधान होना चाहिए। जबकि 19.26 फीसदी (720 वोट) पाठकों ने माना कि भारत में भी करेंसी नोट फाड़ने या उस पर कुछ लिखने पर कड़ी सजा का प्रावधान नहीं होना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed