फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Forcast Today IMD Heavy Rain Fall Alert in Near Himalayas and North India Mausam ki Jankari in Hindi

Weather Update Today: हिमालय से सटे राज्यों में होगी बारिश, पूर्वोत्तर में भारी वर्षा का अनुमान

Fri, 02 Sep 2022 10:05 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 02 Sep 2022 10:05 AM IST
सार

मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश हो सकती है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश जारी रहने के आसार हैं। देश के पश्चिमी और मध्य भारत में बारिश कम होगी। 

विज्ञापन
Weather Forcast Today IMD Heavy Rain Fall Alert in Near Himalayas and North India Mausam ki Jankari in Hindi
भारी बारिश की चेतावनी - फोटो : Social Media

विस्तार

मानसून अपने अंतिम चरण में पहुंच रहा है। वह हिमालय की तराई के करीब पहुंच गया है। वहीं, दक्षिण तमिलनाडु से लेकर कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र होते हुए मध्य प्रदेश तक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इन दोनों मौसमी सिस्टम के प्रभाव से हिमालय से सटे राज्यों के अलावा समीपवर्ती राज्यों में अगले चार दिनों तक कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो सकती है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश हो सकती है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश जारी रहने के आसार हैं। नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भी मध्यम बारिश की उम्मीद है। लेकिन देश के पश्चिमी और मध्य भारत में बारिश कम होगी। 
विज्ञापन


बीते 24 घंटों में यहां हुई बारिश

  • निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में कुछ जगह भारी वर्षा हुई।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • वहीं, उत्त प्रदेश और बिहार की तलहटी, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल के आंतरिक तमिलनाडु में भी कुछ स्थानों पर तेज वर्षा हुई।
  • कोंकण और गोवा, दक्षिण गुजरात और मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और एकाध जगह भारी बारिश हुई।
  • बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मराठवाड़ा, तेलंगाना, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
  • पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी पंजाब और गुजरात के भी कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा दर्ज की गई।


यहां हो सकती है बारिश

  • उत्तर प्रदेश और बिहार की तलहटी, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, केरल, तमिलनाडु में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश संभव।
  • झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।
  • उत्तरी पंजाब, ओडिशा, तेलंगाना और गुजरात के कुछ इलाकों में हल्की वर्षा का अनुमान जताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed