फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   There is fear of community infection, corona positive numbers are increasing rapidly all updates

डर...कहीं सामुदायिक संक्रमण तो नहीं, अब तक 46,433 संक्रमित, 1583 की मौत

Wed, 06 May 2020 07:16 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 06 May 2020 07:16 AM IST
विज्ञापन
There is fear of community infection, corona positive numbers are increasing rapidly all updates
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

लॉकडाउन के बावजूद संक्रमण तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पहली बार एक दिन में 3875 नए मरीज सामने आए हैं। सर्वाधिक 194 लोगों की जान भी गई। राहत की खबर यह है कि एक दिन में 1,399 मरीज ठीक हुए।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय केे संयुक्त सचिव लव कुमार अग्रवाल ने बताया, संक्रमण देश के 32 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों तक फैल चुका है। मरीजों की संख्या 46,711 हो गई है। इसमें 13,161 स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी रेट 28.17% हो गया है।
विज्ञापन


यह दर लगातार बढ़ रही है जो अच्छा संकेत है। जबकि 1,583 लोगाें की मौत हो गई। सोमवार शाम से मंगलवार सुबह 8 बजे तक 3,597 नए मरीज मिले थे। वहीं, 179 लोगों की मौत हुई थी। देश में फिलहाल 31,966 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड मौतों से संक्रमण के प्रसार को लेकर आशंका बढ़ गई है कि क्या वायरस का सामुदायिक संक्रमण शुरू हो चुका है? स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने न इसे माना और न ही इनकार किया। हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने इस बात को सिरे से नकार दिया है।

  • दिल्ली: 5000 पार हुए कोरोना संक्रमित

 दिल्ली में मंगलवार को मिले 206 मरीजों के बाद संक्रमितों की संख्या 5104 हो चुकी है।  जबकि 64 लोगों की मौत हुई है।  राजधानी में प्रति 10 लाख पर 3235 लोगों की जांच हो रही है, जबकि संक्रमण दर सात फीसदी बनी हुई है।

  • दो और हॉटस्पॉट कंटेनमेंट जोन से बाहर

दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या में लगातार तीसरे दिन कमी आई है। मंगलवार को पश्चिमी दिल्ली के पश्चिम विहार और हरीनगर इससे बाहर आया। अब दिल्ली में 89 कंटेनमेंट जोन रह गए हैं।

पिछले 24 घंटे मेंआधे से ज्यादा मौत पश्चिम बंगाल में

  • पिछले 24 घंटे में 194 लोगों की जान गई। उनमें आधे से ज्यादा (98) प. बंगाल के हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 35 और गुजरात में 29 मौत हुई।
  • मध्य प्रदेश में 11, यूपी में 8, राजस्थान में छह, पंजाब-कर्नाटक में 2-2 तथा चंडीगढ़-हरियाणा और तमिलनाडु में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

देश में कब-कब बढ़े संक्रमित
संक्रमित कब से कब दिन

  • 01-100             30 जनवरी-15 मार्च 
  • 100-1000                   16-29 मार्च 
  • 1000-10,000       30 मार्च-14 अप्रैल 
  • 10,000-20,000           15-22 अप्रैल 
  • 20,000-30,000         23 - 29 अप्रैल 
  • 30,000-40,000        30 अप्रैल-3 मई 
  • 40,000-46,711                 4 - 5 मई                                  
  •  
  • तेलंगाना में 29 तक बढ़ा लॉकडाउन

तेलंगाना में लॉकडाउन 29 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। राज्य के सीएम के चंद्रशेखर राव ने बताया कि प्रदेश में शाम 7 बजे से कर्फ्यू लगाया जाएगा। यहां 1096 मरीज हैं। देशभर में अभी 17 मई तक लॉकडाउन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed