फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'There can be no comparison of Modi with Nehru'; Sudhanshu Trivedi said- PM Modi is unique

Politics: 'मोदी की नेहरू से कोई तुलना हो ही नहीं सकती'; सुधांशु त्रिवेदी ने कहा- PM मोदी अद्वितीय हैं

Sat, 29 Jun 2024 07:30 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sat, 29 Jun 2024 07:30 AM IST
सार

भाजपा के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा है कि पीएम मोदी की तुलना नेहरू से नहीं की जा सकती है। प्रधानमंत्री मोदी अद्वितीय है।

विज्ञापन
'There can be no comparison of Modi with Nehru'; Sudhanshu Trivedi said- PM Modi is unique
सांसद सुधांशु त्रिवेदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

राज्यसभा में भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अद्वितीय हैं और उनकी तुलना प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से नहीं की जा सकती। मोदी को पार्टी का नेतृत्व करने के लिए सर्वसम्मति से चुना गया है, जबकि कांग्रेस नेता को महात्मा गांधी के प्रयास के बावजूद शून्य वोट मिले थे। राज्यसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू करते हुए त्रिवेदी ने विपक्ष के उस दावे का जवाब दिया कि मोदी नेहरू की उपलब्धि की बराबरी नहीं कर सकते। उन्होंने कहा, देश के सामने आने वाले मुद्दों से निपटने के मोदी के दृष्टिकोण और प्रथम प्रधानमंत्री के अपनाए दृष्टिकोण में बहुत अंतर है। विपक्ष यह दावा करता रहता है कि नेहरू की तुलना मोदी से नहीं की जा सकती। मेरा भी मानना है कि कोई तुलना नहीं हो सकती।
विज्ञापन


नेहरू जवाहरात के तो मोदी गुदड़ी के लाल
सुधांशु ने कहा, नेहरू संपन्न पृष्ठभूमि से आए थे, जबकि मोदी बहुत साधारण परिवार से हैं। वो जवाहरात के लाल थे और मोदी गुदड़ी के लाल। नेहरू ने आलोचना करने वालों को जेल भेजा, जबकि मोदी  ने अपने आलोचकों पर कोई कार्रवाई नहीं की। नेहरू ने खुद को भारत रत्न दिया, जबकि मोदी ने तीन कांग्रेस नेताओं समेत पार्टीलाइन से परे लोगों को सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया है।
विज्ञापन

कांग्रेस के समय संविधान खतरे में रहा : संविधान संरक्षण के कांग्रेस के दावे पर त्रिवेदी ने कहा, कांग्रेस के सत्ता में रहते संविधान खतरे में रहा । उन्होंने कहा, कांग्रेस सरकार ने संविधान की प्रस्तावना को बदल दिया है। विपक्ष की राज्य सरकारों को बर्खास्त करने के लिए संविधान के प्रावधानों का दुरुपयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed