फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   There are no telephones in 539 police stations, 200 police stations are running without wireless system

देश के 539 थानों में नहीं हैं टेलीफोन, तो 200 पुलिस स्टेशन चल रहे हैं बिना वायरलेस सिस्टम के

Wed, 16 Sep 2020 04:47 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 16 Sep 2020 04:47 PM IST
सार

देश में कुल थानों की संख्या 16587 है। असम में कुल थाने 343 हैं, जबकि इनमें 140 थानों में टेलीफोन ही नहीं है। पंजाब में 422 थाने हैं, लेकिन यहां भी 67 थाने बिना दूरभाष के चल रहे हैं...

विज्ञापन
There are no telephones in 539 police stations, 200 police stations are running without wireless system
पुलिस स्टेशन - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

विज्ञापन

देश की पुलिस का हाल कैसा है, इसका जवाब संसद सत्र के दौरान मिला है। तकरीबन हर राज्य का मुख्यमंत्री अपनी पुलिस को सर्वश्रेष्ठ बताने का प्रयास करता है, इस सच्चाई से भी पर्दा उठ गया है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी. किशन रेड्डी के अनुसार, देश के 539 थानों में टेलीफोन ही नहीं है। इतना ही नहीं, 200 पुलिस स्टेशन ऐसे हैं, जहां पर वायरलेस सिस्टम अभी तक नहीं लग सका है।

देश में कुल थानों की संख्या 16587 है। असम में कुल थाने 343 हैं, जबकि इनमें 140 थानों में टेलीफोन ही नहीं है। पंजाब में 422 थाने हैं, लेकिन यहां भी 67 थाने बिना दूरभाष के चल रहे हैं। बुधवार को भाजपा के राज्यसभा सदस्य राकेश सिन्हा के पूछे गए एक सवाल के जवाब में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी.किशन रेड्डी ने बताया, मध्यप्रदेश में 59 पुलिस स्टेशन ऐसे हैं, जहां वायरलेस सिस्टम नहीं लगा है।

विज्ञापन


तमिलनाडु में 55 थाने हैं, जिनमें वायरलेस नहीं है। मणिपुर के 25 थाने बिना मोबाइल/वायरलेस के चल रहे हैं। इस राज्य के कुल 79 पुलिस थानों में से 59 थानों में टेलीफोन नहीं है। मेघालय के 73 थानों में से 57 थाने बिना टेलीफोन के चल रहे हैं, जबकि 15 थाने ऐसे हैं, जिनमें वायरलेस नहीं है। मिजोरम में भी 38 थानों में से 26 बिना टेलीफोन के काम कर रहे हैं। बता दें कि पुलिस स्टेशनों की स्थिति को लेकर जो डाटा जारी किया गया है, वह एक जनवरी 2019 के मुताबिक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन राज्यों में बने हैं, किलेबंद पुलिस थाने

पूर्व में 400 पुलिस स्टेशनों के निर्माण के लिए वामपंथी उग्रवाद प्रभावित 10 राज्यों में किलेबंद पुलिस स्टेशन बनाने की एक अलग योजना तैयार की गई है। वर्तमान में सात राज्यों आंध्रप्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा और तेलंगाना के जिलों के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में 250 किलेबंद थाने बनाने के लिए विशेष अवसंरचना के तहत काम हो रहा है।



ये ऐसे थाने हैं, जहां नक्सली हमला बोल कर हथियार और गोला बारूद लूट लेते हैं। इनसे बचने के लिए पुलिस थानों को किले का आकार दिया जा रहा है। राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने यह सवाल भी पूछा था कि थानों में तैनात कर्मियों के लिए कंप्यूटर चलाने की कुशलता जांचने के लिए कोई परीक्षा आदि आयोजित की जाती है। इसके जवाब में गृह राज्यमंत्री ने कहा, यह जिम्मेदारी संबंधित राज्यों की है।

ये हैं देश के थानों की मौजूदा स्थिति

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed