{"_id":"58621c5e4f1c1b8259eebe1b","slug":"there-are-56-accounts-of-bhajiwala-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"400 करोड़ का चायवालाः परिवार के नाम पर हैं 56 अकाउंट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
400 करोड़ का चायवालाः परिवार के नाम पर हैं 56 अकाउंट
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 27 Dec 2016 01:16 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहमदाबाद के चायवाले से फाइनेंसर बने किशोर भजियावाला के बारे में तो अभी आप भूले नहीं होंगे न, वही जिनके पास से कुल 400 करोड़ की संपति के बाद आयकर विभाग ने उन्हें निशाने पर ले रखा है। उन्हीं भाजीवाला के खिलाफ अब आयकर विभाग को नई जानकारी हाथ लगी है, विभाग को उनके और उनके परिजनों के विभिन्न बैंकों में कुल 56 खातों को पता चला है।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार मामले में सीबीआई और आयकर विभाग की ओर से मामले में भजियावाला और उनके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। एफआईआर के अनुसार भजियावाला और उनके परिवार के विभिन्न बैंकों में 56 से ज्यादा खाते हैं। इनमें से 16 प्राइवेट बैंकों में और 13 सरकारी बैंकों में है। जबकि 27 अकाउंट सूरत के कोपरेटिव बैंकों में हैं।
विज्ञापन
मामले में सीबीआई ने सोमवार को सूरत निवासी किशोर भजियावाला के दो बेटों जिग्नेश और विलास के अलावा सूरत कॉपरेटिव बैंक के सीनियर मैनेजर पंकज भट्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद उनसे पूछताछ की।
विज्ञापन
सीबीआई ने रविवार को और ईडी ने इतने बैंकों में खाते होने के संबंध में सोमवार को भजियावाला से पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार सूरत के कॉपरेटिव बैंक के लॉकर नंबर 1550 और अन्य लॉकर से मिले 2000 के नए नोटों के रूप में मिली 97.84 लाख रुपये की नकदी के बारे में पूछताछ की।