{"_id":"5eb2ac258ebc3e9065581018","slug":"the-website-of-the-ministry-of-aviation-came-to-a-standstill-a-day-after-the-announcement-of-bringing-stranded-indians-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी ट्रैफिक की वजह से उड्डयन मंत्रालय की वेबसाइट ठप, एनआईसी कर रही ठीक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारी ट्रैफिक की वजह से उड्डयन मंत्रालय की वेबसाइट ठप, एनआईसी कर रही ठीक
Wed, 06 May 2020 05:53 PM IST
श्रीधर मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Wed, 06 May 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : social media
उड्डयन मंत्रालय की वेबसाइट ठप हो गई है। यह ऐसे समय में हुआ है जब एक दिन पहले भारत सरकार की तरफ से विदेश में फंसे भारतीयों को सात मई से वापस लाने की घोषणा की गई।
विज्ञापन
बता दें कि सरकार की तरफ से मंगलवार को घोषणा की गई थी कि 12 देशों में फंसे लगभग 15,000 भारतीयों को वापस लाया जाएगा। इसके लिए एयर इंडिया सात मई से 13 मई के बीच 64 उड़ानों का परिचालन करेगी।
विज्ञापन
कोरोना वायरस के चलते दुनियाभर में लागू लॉकडाउन और यात्रा प्रतिबंधों के कारण ये भारतीय विदेशों में फंसें हैं।
बुधवार को 12 बजकर 22 मिनट पर मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा, ‘‘नागरिक उड्डयन मंत्रालय की वेबसाइट भारी ट्रैफिक की वजह से ठप है। एनआईसी (राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र) की टीम इसपर काम कर रही है। लोगों को वापस लाने वाली उड़ानों से संबंधित जानकारी जल्द ही एअर इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। कृपया सीधे वहां देखें। असुविधा के लिए हमें खेद है।’’
विज्ञापन
बता दें कि 12 देशों में फंसें भारतीयों को वापस लाया जाएगा। इन देशों में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), ब्रिटेन, अमेरिका, कतर, सऊदी अरब, सिंगापुर, मलेशिया, फिलीपीन, बांग्लादेश, बहरीन, कुवैत और ओमान शामिल हैं। फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए एअर इंडिया और उसकी अनुषंगी एअर इंडिया एक्सप्रेस 64 उड़ानों का परिचालन करेंगी।