फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   The victims of type-two diabetes will have to take special care

कोरोना संकटः टाइप-टू डायबिटीज से पीड़िताें को रखना होगा खास ख्याल

Sun, 03 May 2020 06:19 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली
अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 03 May 2020 06:19 AM IST
विज्ञापन
The victims of type-two diabetes will have to take special care
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

वायरस बीमार लोगों के लिए खतरनाक है। एक ताजा अध्ययन में पता चला है कि टाइप-टू डायबिटीज से पीड़ित लोगों के वायरस की चपेट में आने से अधिक खतरा है। हालांकि अच्छी बात ये है कि अनियंत्रित ब्लड शुगर वालों की तुलना में टाइप-टू डायबिटीज से पीड़ित लोगों का ब्लड शुगर पर बेहतर नियंत्रण होता है। सेल मेटाबॉलिज्म जर्नल में प्रकाशित वुहान यूनिवर्सिटी के रेमिन अस्पताल के शोध में डॉ. होंगलियांग ली  का कहना है कि कोरोना से संक्रमित टाइप-टू डायबिटीज रोगियों में इस तरह के संकेत मिलें। अभी तक ये माना जा रहा है कि कोरोना से संक्रमित मधुमेह रोगियों की मौत की संभावना अधिक है।

विज्ञापन

शुगर लेवल का ध्यान रखना होगा

अध्ययन में पता चला है कि जिन मरीजों का ब्लड ग्लूकोज लेवल पर अच्छे से नियंत्रण था उनके ठीक होने के बेहतर परिणाम देखने को मिले हैं। विशेषज्ञों  का मानना है कि टाइप-टू मधुमेह से पीड़ित लोगों को ब्लड शुगर लेवल का ध्यान रखना होगा और उसे नियंत्रित रखना होगा। संक्रमण हो गया है तो इस दौरान नियंत्रित रहे इसके लिए जरूरी सावधानी बरतनी होगी।

विज्ञापन

दूसरों की तुलना में हालात भी ठीक

कोरोना से संक्रमित टाइप-टू डायबिटीज के रोगियों की हालत दूसरे मरीजों की तुलना में ठीक भी रहती है। अध्ययन में पता चला है कि  जिनका ब्लड शुगर पर नियंत्रण नहीं था उनकी तुलना में ऐसे कम रोगियों की मौत हुई। जिनका ब्लड शुगर पर नियंत्रण था उन्हें अतिरिक्त चिकित्सकीय सेवा की भी जरूरत नहीं पड़ी जैसे ऑक्सीजन या वेंटिलेटर सपोर्ट की। ऐसे लोगों में दूसरे लोगों की तुलना में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी कम थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed